कोविड-19 : लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, पर एक सप्ताह में मौत का आंकड़ा 26 माह में सबसे कम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2022। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौतों की संख्या रविवार को समाप्त सप्ताह में 26 माह की सबसे कम रही है। राहत की बात है कि इस सप्ताह मौतें सिर्फ 20 हुईं। यह संख्या मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।  बीता सप्ताह लगातार चौथा ऐसा हफ्ता रहा, जिसमें नए संक्रमित बढ़े। इनकी संख्या में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 23 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में 22,300 नए केस मिले थे। सोमवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई हैं। नए मामले बढ़ने से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 20,403 हो गई है। 

कोई नई लहर नहीं, बल्कि छूट का असर
बीते सप्ताह कोविड केस में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के आधार पर विशेषज्ञों का दावा है कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने की वजह कोई नई लहर नहीं है, बल्कि मास्क व कोरोना प्रोटोकॉल की दी गई रियायतों का असर है। यह सामाजिक संपर्क बढ़ने के कारण भी हुआ है। समीक्षाधीन सप्ताह के पूर्व के तीन सप्ताहों में 27 से 30 नई मौतें हुई हैं, जबकि रविवार 8 मई को समाप्त सप्ताह में 20 मौतें हुईं। इस दौरान कुल मौतों का आंकड़ा ज्यादा इसलिए बढ़ा क्योंकि कई राज्यों ने अपने यहां हुई मौतों के आंकड़े का अपडेट किया। ये मौतें इस सप्ताह के आंकड़े में नहीं गिनी जाएंगी। 

यहां कम हो रहा नए संक्रमित मिलना
दिल्ली एनसीआर में बीते सप्ताह में नए केस कम हुए हैं, जबकि दिल्ली व हरियाणा में पिछले सप्ताह के बराबर तो यूपी में कुछ ज्यादा नए केस मिले हैं। आलोच्य सप्ताह में मृत्यु दर 0.15 फीसदी रही। बीते चार सप्ताहों की बात करें तो इस दौरान कुल 106 नई मौतें हुईं। इस दौरान देश में 70 हजार नए मामले मिले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

निजामसागर में ट्रॉली ऑटो ट्रॉली से टकराई, नौ की मौत, 17 घायल, पीएम मोदी ने जताया हादसे पर दुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव निजामसागर 09 मई 2022। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के निजामसागर के हसनपल्ली गेट पर एक लॉरी एक ऑटो ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल