गुरुग्राम में थार का भीषण हादसा: डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू गाड़ी, तीन युवती और दो युवकों की हादसे में मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितंबर 2025। गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से एक बेकाबू थार गाड़ी जा टकराई। इस भीषण हादसे में थार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवती और दो युवक शामिल हैं। थार में कुल छह लोग सवार थे सवार थे। ओवरस्पीड होने के कारण थार अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। दिल्ली से जयपुर जाने वाली साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से तेज रफ्तार थार जा टकराई। यूपी नंबर की ब्लैक थार में तीन युवक और तीन युवती सवार थीं। इस हादसे में 3 युवती सहित 2 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। 

मृतकों के नाम
1. प्रतिष्ठा मिश्रा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री चंद्रमणि मिश्रा निवासी रायबरेली, उत्तर-प्रदेश 
2. आदित्य प्रताप सिंह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश
3. गौतम पुत्र (उम्र-31 वर्ष) युद्ध वीर सिंह निवासी मोहना, सोनीपत, वर्तमान निवासी ग्रेटर नोएडा 
4. लवनय (उम्र-26 वर्ष) पुत्री देवेन्द्र पाल निवासीआगरा, उत्तर-प्रदेश
5. सोनी पता नामालूम

Leave a Reply

Next Post

मिथिला, कोसी, सीमांचल समेत इन जिलों के BJP नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमित शाह, देंगे यह टास्क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 27 सितंबर 2025। गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने सारण और चंपारण के नेताओं के साथ बेतिया में बैठक की। इसके बाद पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक की। आज यानी शनिवार को मिथिला, कोसी, सीमांचल और अंग […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल