40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़, 14 सितंबर 2026। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लग्जरी कार और बाइक से तस्करी कर रहे चार आरोपियों को 40 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद करते हुए 28 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि आरोपी ओडिशा से लंबर-सरसीवां मार्ग से होते हुए पामगढ़ की तरफ गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने ग्राम गाताडीह-गोपालपुर मार्ग पर स्थित राजकुमार राणा की ऑटो पार्ट्स दुकान के पास रणनीतिक घेराबंदी की। जैसे ही तस्करों के वाहन वहां पहुंचे, पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। होंडा सिटी कार की तलाशी लेने पर उसमें 40 पैकेट में रखा कुल 40 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि कार में पामगढ़ थाना क्षेत्र के बालांव निवासी टुकेश्वर यादव (22 वर्ष) और मुड़पार निवासी हाल बारगांव के गणेश राम यादव (21 वर्ष) गांजा लेकर सवार थे। वहीं कार के आगे मोटरसाइकिल से बारगांव निवासी भावेश साहू और विनोद यादव पायलेटिंग कर रहे थे, ताकि रास्ते में पुलिस की मौजूदगी की खबर कार सवारों को दे सकें। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो वाहनों के अलावा तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहनों, मोबाइल फोन और गांजे को मिलाकर कुल 28 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान नशे के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। इस दौरान थाना सरिया और थाना सरसीवां में गांजा तस्करी के दो मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों कार्रवाइयों में कुल 50.761 किलो गांजा, दो कार, एक मोटर साइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य 36 लाख 49 हजार रुपये है।

Leave a Reply

Next Post

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर

शेयर करेभोरमदेव कारखाने में वितरण शुरू, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर, 14 सितंबर 2026। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना कवर्धा में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की शुरुआत की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 रुपए प्रति […]

You May Like

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर....|....40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार....|....निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या