थाने का घेराव कर परिजनों का हंगामा, पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का लगा रहे आरोप

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

 जांजगीर-चांपा। जिले के मालखरौदा पुलिस को हत्या के मामले में एक संदेही युवक से पूछताछ करना महंगा पड़ गया. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान युवक की पिटाई की है. जिसके कारण उसका स्वास्थ गंभीर रूप से बिगड़ गया और उसकी मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ओर ग्रामीणों ने मालखरौदा थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, चार साल के मासूम बेटे समेत मां की हुई मौत, 6 की हालत गंभीर

वहीं इस घटना के बाद पुलिस अपने आप को निर्दोष बता रही है, मामले में जब डॉक्टरों से बात की तो उनका कहना है कि अधिक शराब के सेवन की आदत ही मौत की वजह है. मगर मृतक के शरीर में चोट के निशान भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं.दरअसल मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम पोता का रहने वाला नीरज कुर्रे को एक माह पूर्व मालखरौदा पुलिस के द्वारा पूछताछ के लिए थाना लाया गया था. जिसके बाद उसकी मौत हो गयी है.

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर सम्पूर्ण युवा महोत्सव आयोजित

परिजन का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उससे मारपीट की जिसके बाद से वो अस्पताल में भर्ती था और शनिवार को उसकी मौत हो गयी है. जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ओर ग्रामीणों ने मालखरौदा थाना का घेराव कर दिया और दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंची और काफी समझाइस के बाद परिजनों को शांत करवाया साथ ही परिजनों को दोषियो के ऊपर सख्त कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है,जिसके बाद मामला शांत हुआ.

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका: विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

शेयर करेवाशिंगटन: अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी। संघीय विमानन प्रशासन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार