आईसीआईसीआई बैंक ने कोविड अस्पतालों को दिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने सौंपे डिस्पेंसर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 24 अगस्त 2020। आईसीआईसीआई बैंक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के कोविड अस्पतालों के लिए 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को बैंक के अधिकारियों ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में ये डिस्पेंसर सौंपे। प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में बैंक द्वारा ये डिस्पेंसर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बैंक द्वारा 500 लीटर सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है।

कोविड-19 के संभावित मरीजों से जांच के लिए सैंपल संकलित करने आईसीआईसीआई बैंक द्वारा रायगढ़ जिला प्रशासन को सैंपल कलेक्शन वैन भी दिया गया है। बार-बार पीपीई किट बदले बिना इस वैन से दो लैब तकनीशियनों द्वारा सुरक्षित तरीके से सैंपल संकलित किए जा सकते हैं। प्रदेश भर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों के लिए भी बैंक द्वारा 100 ऑटोमेटिक सेनिटाइजर डिस्पेंसर और 250 लीटर सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कोविड-19 से लड़ाई में इस सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

राज्य में यूरिया, खाद की कोई कमी नही - सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेपन्द्रह सालो से जड़ जमाये उर्वरक माफिया को फायदा पहुचाने भाजपाई कर रहे बयानबाजी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर/24 अगस्त 2020। प्रदेश में यूरिया की कमी की खबरों को कांग्रेस ने बेबुनियाद बताया है। प्रदेश कांग्रेस के  प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यूरिया की कमी की बाते एक भी […]

You May Like

लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम