क्या टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की फॉर्म है चिंताजनक? खुश करने वाले नहीं हैं आंकड़े

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जून 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जाना है। भारत की लिहाज से फाइनल मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले का चलना काफी जरूरी है। विराट ने पिछले इंग्लैंड दौरे पर रनों का अंबार लगाया था ऐसे में टीम को अपने कप्तान से डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भी काफी उम्मीदें होंगी। हालांकि, भारतीय कप्तान का बल्ला पिछले कुछ समय से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खामोश रहा है। नवंबर 2019 के बाद से विराट के बल्ले से एक भी शतकीय पारी नहीं निकली है।

2016 से लेकर 2018 के बीच में विराट अपने करियर की सबसे शानदार फॉर्म में रहे थे। कोहली ने इस दौरान 25 टेस्ट मैच में 3596 रन बनाए थे और उनका औसत 2016 में 75.33, 2017 में 75.64 और  2018 में 55.08 का रहा था। लेकिन, अगर विराट के साल 2019 से लेकर अबतक के प्रदर्शन की बात करें तो वह कोई बहुत खुश करने वाले नहीं रहा है। साल 2019 की शुरुआत से भारतीय कप्तान ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1000 से भी कम रन बनाए हैं। कोहली के बल्ले से साल 2019 में 612 रन निकले थे, जबकि 2020 में 116 और इस साल वह 172 रन बना सके हैं। एक समय पर शतकों की झड़ी लगाने वाले विराट ने नवंबर 2019 के बाद से एक भी सेंचुरी नहीं लगाई है। 

विदेशी धरती पर भी विराट साल 2020 की शुरुआत से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में खेली 74 रनों की पारी को छोड़ दे तो कोहली ने बाकी पांच पारियों में 20 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। साल 2020 के बाद से घर के बाहर विराट का टेस्ट में एवरेज भी 19.33 का रहा है। कोहली ने इस दौरान 6 पारियों में महज 116 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। साफ है कि कोहली का रिकॉर्ड पिछले कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में खास नहीं रहा है। हालांकि, डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भारतीय टीम विराट से एक बड़ी पारी की उम्मीद जरूर करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

अनीता हसनंदानी ने मां बनने के बाद एक्टिंग छोड़ने की खबरों को किया खारिज, बोलीं धमाकेदार होगी वापसी..ये अंत नहीं है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जून 2021। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की एक्टिंग करियर को लेकर पिछले कई दिनों से ये दावा किया जा रहा था कि वह एक्टिंग हमेशा के लिए छोड़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट में चर्चा थी कि अपने बेटे की परवरिश और परिवार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं