16 साल का साइकिलिंग चैंपियन ढाबे में बर्तन धोने को मजबूर, फोटो देख भावुक हुए राष्ट्रपति, गिफ्ट की साइकिल

indiareporterlive
शेयर करे

16 साल का मोहम्मद रियाज ढाबे पर बर्तन धोने के लिए मजबूर था

राष्ट्रपति कोविंद ने साइकिलिंग चैंपियन को गिफ्ट की नई साइकिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 01 अगस्त 2020 दिल्ली के साइकिलिंग चैंपियन पर गरीबी ने 16 साल के मोहम्मद रियाज को ढाबे पर बर्तन धोने के लिए मजबूर कर दिया है। ढाबे में मजदूरी कर वो नई साइकिल खरीदना चाहता था. राष्ट्रपति कोविंद ने जब रियाज की फोटो अखबार में देखी तो भावुक हो गए. राष्ट्रपति ने इस होनहार को नई साइकिल गिफ्ट की है।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए बकरीद से एक दिन पहले शुक्रवार को साइकिलिंग के शौकीन एक स्कूली छात्र रियाज को राष्ट्रपति भवन में बुलाकर ईदी के तौर पर एक साइकिल भेंट की

इस दौरान राष्ट्रपति ने रियाज के अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियन बनने और कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने सपने को साकार करने की कामना भी की. देश के राष्ट्रपति से ईद से पहले गिफ्ट में साइकिल पाकर रियाज बेहद खुश और उत्साहित है. राष्ट्पति से मिला यह गिफ्ट रियाज के सपनों को नई उड़ान देगा।

रियाज साइकिल चलाने का शौकीन है-

रियाज दिल्ली के आनंद विहार स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय की नौवीं क्लास का छात्र है और मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। रियाज के पिता एक कुक हैं और परिवार का खर्च चलाने में उनकी मदद करने के लिए वह अपने खाली समय में गाजियाबाद में एक ढाबे में बर्तन साफ करने का काम करता है. चूंकि वह साइकिल चलाने का शौकीन है, इसलिए इसके स्कूल के पीटीए टीचर इसे साइकिल ऑल स्कूल चैंपियनशिप के लिए असम लेकर गए थे जहां रियाज ने कई मैडल जीते थे।

रियाज पढ़ाई और काम के बाद खेल का अभ्यास करता है. रियाज के अनुसार, उसका परिवार उसे परिवारिक स्थिति के चलते साइकिलिंग छोड़ कोई और काम करने के लिए कहता है, लेकिन उसे साइकिल चलाना पसंद है और वो साइकिलिंग में मेडल जीतना चाहता है. एक अखबार में रियाज की कहानी छपने के बाद उसे राष्ट्रपति भवन से बुलावा आया था।

Leave a Reply

Next Post

सदियो बाद आई शुभ घड़ी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी "राम सबके हैं, सबमे हैं राम"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी और एक नए युग की शुरुवात हुई। इसके साथ हि देश के राजनीति में भी नया अध्याय शुरु होने के संकेत मिले जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास समारोह में सियावर राम चंद्र कि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं