अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होंगे छत्तीसगढ़ में विभिन्न आयोजन: जिलाधिकारियों को तैयारियों के निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 03 मार्च 2021। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही महिलाओं को प्रोत्साहित करने, सामाज में विद्यमान कुरीतियों की रोकथाम और कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधिगण भी शामिल होंगे। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास संचालनालय द्वारा सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासकीय योजनाओं, कानूनी प्रावधानों सहित उनके अर्थिक सशक्तिकरण संबंधी जानकारी दी जाएगी। नवनिर्वाचित पंचायती राज पदाधिकारियों को आमंत्रित कर विभागीय योजनाओं, ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना तथा अन्य ग्रामीण रोजगार उन्मूलक योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही चयनित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला अधिकारियों को महिला कृषकों को आमंत्रित कर उन्हें उन्नत कृषि और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने भी कहा गया है। इस अवसर पर महिलाओं के साथ पुरूषों की सहभागिता सुनिश्चित कर उनमें लिंग-भेद को दूर करने और समाज में महिलाओं की भागीदारी संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का "और प्यार करना है" रोमांटिक सॉन्ग रिलीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का नया गाना “और प्यार करना है (Aur Pyaar Karna Hai )” आज रिलीज हो गया है। गाने में दोनों की जोड़ी जबरदस्त लग रही है।  नेहा और गुरु ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं लेकिन यह पहली बार है […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग