केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 04 अक्टूबर 2026। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस की मांगों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी नेताओं पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि हारने के बाद जनादेश का अपमान करना और चुनाव आयोग को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग सही होता है और हार जाती है तो वही आयोग गलत कैसे हो जाता है?शिवराज ने कहा कि कांग्रेस अब मतपत्र से चुनाव कराने की मांग कर देश को 80 और 90 के दशक में वापस ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है, फिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों करना चाहती है?

‘कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस कैसे जीती?’
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर सीधे उसके चुनावी प्रदर्शन का हवाला दिया। उन्होंने पूछा कि यदि चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर ही सवाल हैं तो कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव कैसे जीत गई? शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हार के बाद जनादेश स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को बदनाम करना और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना कांग्रेस के राजनीतिक रवैये का हिस्सा बन गया है। 

‘संस्थाएं गलत हैं तो सब ध्वस्त कर दो, यह पाप है’
शिवराज ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस पहले भी लोकतंत्र को कमजोर कर चुकी है। अब संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव व्यवस्था को लेकर इसी तरह का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि “संस्थाएं गलत, व्यवस्थाएं गलत, ध्वस्त कर दो, देश को अराजक बना दो-ये पाप है।” शिवराज ने दावा किया कि कांग्रेस के नापाक इरादे और मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान'

शेयर करेगठबंधन पर बोले- बात सीट की नहीं, जीत की है इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 04 अक्टूबर 2026। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा संदेश दिया है। कहा कि गठबंधन […]

You May Like

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'....|....दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट....|....हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क....|....भारत बनेगा एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब?....|....खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़....|....घरों के साथ पार्कों और स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का उफान....|....पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा....|....अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान'....|....केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला....|....मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट