अखिलेश ने लगाया नारा ‘जय संविधान-जय हिंदुस्तान’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 04 अक्टूबर 2026। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा संदेश दिया है। कहा कि गठबंधन में कितनी सीटें मिलती हैं या कौन सी सीट किस दल के पास जाती है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि मकसद जब साफ हो तो हाथ-में-हाथ होता है, निगाह मंजिल पर हो तो सफर आसान होता है। गठबंधन के सभी दलों को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।

बात सीट की नहीं जीत की है

उन्होंने दोहराया, ‘बात सीट की नहीं जीत की है।’ कहा कि यह जीत गठबंधन के दलों से बढ़कर उन सभी की संयुक्त कोशिश की जीत होगी, जो लगातार संघर्षरत हैं।

लोकतंत्र, संविधान व आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए

अखिलेश ने अपने संदेश में सांप्रदायिकता, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण का भी जिक्र किया। कहा कि कोशिश यह सुनिश्चित करने की है कि सांप्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्र, संविधान व आरक्षण पर भाजपाई आंच न आए।

जय संविधान-जय हिंदुस्तान!

उन्होंने देश में सौहार्द कायम करने और तरक्की-खुशहाली को आगे बढ़ाने की बात भी कही। पोस्ट के अंत में अखिलेश यादव ने लिखा, ‘जय संविधान-जय हिंदुस्तान!’

Leave a Reply

Next Post

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

शेयर करेफौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख इंडिया रिपोर्टर लाइव सुल्तानपुर, 04 अक्टूबर 2026। यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की […]

You May Like

करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'....|....दिल्ली से लखनऊ तक, सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट....|....हादसे का शिकार हुई एयर एम्बुलेंस: बरमूडा से बोस्टन की उड़ान के दौरान टूटा संपर्क....|....भारत बनेगा एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग हब?....|....खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़....|....घरों के साथ पार्कों और स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का उफान....|....पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा....|....अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान'....|....केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर हमला....|....मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट