दिवाली पर महंगी होगी मिठास! चीनी की सप्लाई ठप,

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा, 14 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन से ठीक पहले शहर में चीनी का संकट खड़ा हो गया है। शुगर मिल मालिकों की मनमानी और एजेंट्स की जमाखोरी के चलते थोक बाजार में सात दिन से सप्लाई ठप है। रोजाना करीब तीन हजार कुंतल चीनी की खपत है।। मंगलवार तक थोक विक्रेताओं के पास बमुश्किल चार से पांच हजार कुंतल का स्टॉक ही बचा है। शुक्रवार तक यदि नई खेप नहीं पहुंची तो रसोई से मिठाई और पेठा उद्योग पर बुरा असर पड़ सकता है।

आगरा खंडसारी एंड शुगर डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के मुताबिक चीनी मिलें माल चुनिंदा एजेंट्स के जरिये बेच रही हैं। मिलों के मासिक रिलीज कोटे की शासन व प्रशासनिक जांच न होने के कारण यह सिंडिकेट बाजार में चीनी की कृत्रिम कमी पैदा कर रहा है। नूरी गेट के व्यापारी विनोद अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र से भी आपूर्ति चेन बिगड़ी हुई है। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र से चीनी की गाड़ी मंगाई थी जो अब तक नहीं मिल सकी है।

सरकार का रेट 45, बाजार में 62 रुपये किलो
 सरकार ने चीनी मिलों के लिए 45 से 46 रुपये प्रति किलो का भाव तय किया था लेकिन बाजार में यह बेतहाशा मनमाने दामों पर बेची जा रही है। डबल रिफाइंड सफेद चीनी का थोक भाव 59 से 60 रुपये प्रति किलो है जो बाजार में 62 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। सिंगल रिफाइंड चीनी 57 रुपये प्रति किलो और सरकारी मिलों की हल्की गुणवत्ता वाली चीनी के 52 से 55 रुपये प्रति किलो थोक भाव है।

फैक्ट्रियों में पेठा उत्पादन प्रभावित
चीनी की किल्लत का सीधा असर शहर के 2000 से अधिक हलवाई और मिठाई विक्रेताओं पर पड़ा है। पेठा कारोबारी अमित गोयल का कहना है कि चीनी उपलब्ध न होने से फैक्ट्रियों में पेठा उत्पादन ठप होने लगा है। स्वीट्स एंड नमकीन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि यदि त्योहार से पहले पर्याप्त आवक नहीं बढ़ी तो कारोबार पूरी तरह प्रभावित होगा। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। देश के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सेवा के 25 साल पूरे होने पर दिल्ली की सरकार की ओर से उनके प्रति गहरा आभार जताया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता […]

You May Like

11 लाख के लेन-देन में सीएएफ जवान को बंधक बनाया....|....जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड....|....कॉन्वेंट स्कूल में लाल साड़ी-माला पहनने पर आपत्ति,....|.... 2.30 लाख छात्रों का मुफ्त दुर्घटना बीमा करवाएगी यूनिवर्सिटी....|....राष्ट्रीय पोषण माह में मध्य प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर....|....आदिवासी समाज पर अभद्र टिप्पणी करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, पुलिस कमिश्नर ने सस्पेंड किया....|....33 डॉक्टरों की तैनाती, टांडा से कुल्लू तक मिली पोस्टिंग....|....सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया....|.... रिहायशी इलाके के मकान में बनाते थे करोड़ों की मार्फीन....|....1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये - कांग्रेस