माफिया मुख्तार की पत्नी समेत पांच की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बनी चुनौती, दो पर घोषित है इनाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजीपुर 26 दिसंबर 2023। जनपद में पांच ऐसे चेहरे हैं, जिनकी गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पा रही है। माफिया मुख्तार की पत्नी, नगर पंचायत अध्यक्ष बहादुरगंज, ब्लाक प्रमुख भदौरा, बीडीओ और एक सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे चुकी है। लेकिन, ये सभी मोबाइल बंद कर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पर गाजीपुर, मऊ और लखनऊ में भी मुकदमा दर्ज है। मुकदमों की सुनवाई जब न्यायालय में शुरू हुई तो आफ्शा प्रस्तुत नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय ने नोटिस जारी किया। मऊ पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद मऊ और गाजीपुर पुलिस पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया, लेकिन आफ्शा अंसारी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी।

इसी तरह मुख्तार अंसारी के करीबी और आईएस-191 का सक्रिय सदस्य बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रेयाज अंसारी और उसके तीन सहयोगी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दो दिसंबर को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इन सभी के मकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया है।

अब इन्हें भगोड़ा घोषित कर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही इनकी संपत्तियों का ब्योरा खंगालने में जुट गई है। हालांकि उनकी पत्नी व पूर्व बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन निकहत परवीन की फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी लेने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले वह वर्तमान समय में जमानत पर हैं। इसी तरह बीते दिनों बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रात सोनू यादव (25) को गोली मारकर घायल करने के मामले में नसीरपुर गांव निवासी मिथिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जो प्रयागराज में सिपाही के पद पर तैनात बताया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अतीक अहमद प्रकरण के गवाह नीरज कुमार शुक्ला का गनर बताया जा रहा है, जो फरार है।

इसी तरह भदौरा ब्लाक में हुए 15 लाख रुपये के घोटाले के मामले में खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद सिंह, सपा ब्लॉक प्रमुख भदौरा नरगिस खान और उनके चहेते ठेकेदार के खिलाफ गहमर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनकी खोज में पुलिस जुटने का दावा करती है। लेकिन, अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस को इतनी खबर है कि सभी के मोबाइल नंबर बंद हैं।

Leave a Reply

Next Post

'रेलवे स्टेशनों पर ‘सेल्फी बूथ' स्थापित करना पैसे की बर्बादी है', खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सूचना के अधिकार के तहत रेलवे विभाग की ओर से मिले जवाब का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों वाले ‘सेल्फी बूथ’ स्थापित करना करदाताओं के […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे