मनोज बाजपेयी ने नेपोटिज्म को बताया बेकार की बहस, बोले- उसका पैसा है, जो करना चाहता है करे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 मार्च 2023। बॉलीवुड में अक्सर नेपोटिज्म का मुद्दा उठता रहता है। हर कोई इस मामले पर अपनी अलग राय रखता नजर आता है। इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद पर लोग शुरुआत से ही दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक तरफ लोग इसे एक गैर-जरूरी बहस बताते हैं तो कुछ लोग आए दिन स्टारकिड्स पर निशाना साधते नजर आते हैं। अब हाल ही में अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भाई-भतीजावाद पर टिप्पणी की है। उन्होंने इंडस्ट्री में इसे एक बेवजह की बहस करार दिया है। 

बताया नेपोटिज्म का मतलब
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘अधिकतर नेपोटिज्म का मतलब कनेक्शन्स और रिलेशनशिप से होता है। अगर आप किसी के साथ अच्छा महसूस करते हैं, तो आप उनके साथ ज्यादा काम करना चाहेंगे। अगर वे मेरी जगह किसी तायाजी के लड़के को लेने जा रहे हैं फिल्म में तो लें…उसका पैसा है, जो करना चाहता है करे।

‘सिर्फ एक इंडस्ट्री से मांग ठीक नहीं’
मनोज बाजपेयी का कहना है कि समस्या फिल्म को दिखाए जाने में है, जो एक्जिबिटर्स होते हैं, वह भेदभाव करते हैं। जब उसको 100 स्क्रीन्स दे रहे हैं, तो कम से कम मुझे 25 तो दो…उसी को दे दोगे तो मेरा क्या? जो जितना पावरफुल होता है, वह अपनी पावर का व्हील उतना घुमाता रहता है। फेयरनेस की डिमांड सिर्फ एक ही इंडस्ट्री से करना ठीक नहीं।

‘गुलमोहर’ को लेकर चर्चा में
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज बायपेयी इन दिनों फिल्म ‘गुलमोहर’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। राहुल वी चिटेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शर्मिला टैगोर भी नजर आई हैं। इनके अलावा सिमरन , सूरज शर्मा , कावेरी सेठ , उत्सवी झा , जतिन गोस्वामी , चंदन रॉय और अमोल पालेकर जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।

Leave a Reply

Next Post

गरमाई कर्नाटक की राजनीति, सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम समेत कई कांग्रेस नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरू 04 मार्च 2023। कर्नाटक लोकायुक्त की एंटी करप्शन विंग ने हाल ही में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे के बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर छापा मारकर आठ करोड़ रुपए की नकदी बरामद की थी। अब इस मुद्दे पर कर्नाटक की राजनीति गरमा गई है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं