अकाली दल का बड़ा एलान, गिरफ्तार युवाओं को देगा कानूनी सहायता, कमेटी का किया गठन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 22 मार्च 2023। ऑपरेशन अमृतपाल के दौरान गिरफ्तार सिख युवाओं को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कानूनी सहायता प्रदान करेगा। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में जारी गैर-सांविधानिक कार्रवाई में गिरफ्तार सभी बेकसूर सिख नौजवानों को कानूनी सहायता प्रदान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आम आदमी पार्टी सरकार उनके अधिकारों का हनन न करे।

शक के आधार पर किया जा रहा गिरफ्तार
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह निंदनीय है कि महज शक के आधार पर नौजवानों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के लीगल सेल के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर के नेतृत्व में एक राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जो जिलों में पार्टी नेताओं के साथ समन्वय कर, जहां भी कानूनी सहायता जरूरी होगी, तुरंत प्रदान करेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि सिख युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को राज्य कमेटी के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उन्हें न्याय दिलाया जा सके।

कमेटी में ये लोग हैं शामिल
अर्शदीप कलेर ने कहा कि चंडीगढ़ में सीनियर वकीलों की स्टेट कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्यों में हरीश राय ढांडा, अमरदीप सिंह धरनी, भगवंत सिंह सियालका, गुरमीत सिंह मान, जसदेव सिंह, परमप्रीत सिंह पाल, जसप्रीत सिंह बराड़, परमप्रीत सिंह बाजवा, जुबीन छूरा, रविंदर सिंह सांपला, गुरवीर सिंह सिद्धू, परमबीर सिंह सन्नी और मनप्रीत सिंह धालीवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

2023 के मध्य में लॉन्च हो सकते हैं चंद्रयान 3 और आदित्य एल1, इसरो चीफ बोले- यह एक बड़ी सफलता होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मार्च 2023। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बुधवार को बताया कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान 3 और पहले सोलर मिशन आदित्य एल1 को इसी साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। फिजिकल रिसर्च […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल