म्यांमार के लिए भारत ने भेजी 50 टन राहत सामग्री की नई खेप; अब तक 2000 से ज्यादा की हो चुकी है मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2025। म्यांमार में बीते शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूंकप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस आपदा के कारण सोमवार तक मरने वालों की संख्या 2065 और घायलों की संख्या 3900 दर्ज की गई है। भूकंप प्रभावित देश की मदद के लिए भारत ऑपरेशन ब्रह्मा चला रहा है। इस बीच, भारत ने सोमवार को 50 टन राहत सामग्री की एक नई खेप भेजी है। ये राहत सामग्री भारतीय नौसेना के दो जहाजों आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री द्वारा म्यांमार के शहर यांगून ले जाई गई है। भारतीय अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के तीन और जहाज आईएनएस करमुख, आईएनएस घड़ियाल और एलसीयू-52 – 500 टन से अधिक अतिरिक्त सहायता सामग्री लेकर यांगून के रास्ते में हैं।

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री सोमवार को यंगून पहुंचे, जहां उन्होंने 50 टन से अधिक राहत सामग्री प्रभावित लोगों को सौंपी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस राहत अभियान की जानकारी देते हुए लिखा, ‘ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री आज यंगून पहुंचे और राहत सामग्री वितरित की। इससे पहले, म्यांमार में भारतीय दूतावास ने भी एक्स पर पोस्ट किया, ‘आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री द्वारा लाई गई 50 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री को आज यांगून में राजदूत अभय ठाकुर ने सौंपा। भारतीय वायु सेना के छह  विमानों और भारतीय नौसेना के पांच जहाजों के माध्यम से भारत ने बड़े पैमाने पर राहत सामग्री यंगून, नेपीडॉ और मांडले में पहुंचाई है।’ 

Leave a Reply

Next Post

'भारत का प्राचीन ज्ञान विश्व के पुनर्निर्माण में सहायक', भागवत बोले- समाधान के लिए हम पर दुनिया की नजरें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 01 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर समाधान की तलाश में देख रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, विशेष रूप से हमारे शास्त्रों में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए