‘बिना किसी डर के विशेष सत्र में चीन पर चर्चा करें’, संजय राउत ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को लद्दाख में कथित चीनी घुसपैठ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी को बिना किसी डर के संसद के विशेष सत्र में चीन पर चर्चा करनी चाहिए। हम इस चर्चा में सरकार का समर्थन करेंगे।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का कहना है, “पीएम मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। कोई नहीं जानता कि यह सत्र क्यों बुलाया गया है। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव है इसलिए हम नहीं जा सकते। हमने सुना है कि पीएम मोदी चीन के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। अगर पीएम मोदी चीन द्धारा अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के हिस्से को अपने नक्शे में दिखाने से दुखी है और इस मुद्दे पर चर्चा कराना चाहते हैं तो हम इसका स्वागत करते हैं। संसद का विशेष सत्र चीन और मणिपुर पर बुलाया जाना चाहिए, तभी चर्चा होगी। अगर वह इन पर चर्चा करने जा रहे हैं तो मैं पीएम मोदी का आभारी हूं।

राहुल गांधी का बयान
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने लद्दाख दौरे के दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका दावा है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने एक इंच भी भारतीय जमीन नहीं ली है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि स्थानीय लोगों ने कहा है कि भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की और कब्जा कर लिया, यह चिंता का विषय है। राहुल गांधी ने कहा था, “यहां के स्थानीय लोग चिंतित हैं कि चीन हमारी जमीन ले रहा है। उन्होंने कहा है कि चीनी सैनिकों ने उनकी चरागाह जमीन छीन ली है। हालांकि, पीएम कहते हैं कि एक इंच भी जमीन नहीं ली गई। यह सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।

बीजेपी का पलटवार 
राहुल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता है।राहुल गांधी को कांग्रेस शासन के दौरान पड़ोसी देशों द्वारा भूमि पर घुसपैठ का इतिहास पढ़ना चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अपने दादा, दादी और पिता के कार्यकाल के दौरान भूमि घाटे के इतिहास में गहराई से जाना चाहिए। और जो भी ज़मीन खोई गई वह उसी दौरान थी।

मोदी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र
इस बीच मोदी सरकार ने 18 से 20 सितंबर के बीच एक विशेष सत्र बुलाया है। पिछले महीने संपन्न हुआ संसद का मानसून सत्र पुराने संसद भवन में आयोजित किया गया था। विशेष सत्र की घोषणा राजनीतिक हलकों में एक आश्चर्य के रूप में सामने आई, क्योंकि पार्टियां इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही हैं। संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में आज फिर होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार दूसरे दिन भी G-20 शिखर सम्मेलन के लिए पुलिस की फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है। इसका समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक