ब्रिक्स अब विकल्प नहीं बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने की अभिव्यक्ति: जयशंकर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जून 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स समूह न केवल बहुध्रुवीयता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के अनेक तरीकों की अभिव्यक्ति भी है। ‘फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स’ के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘ब्रिक्स अब विकल्प नहीं रहा, यह वैश्विक परिदृश्य की स्थापित विशेषता है।” उन्होंने कहा कि पांच देशों-ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का समूह न केवल बहुध्रुवीयता का प्रतीक है बल्कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के अनेक तरीकों की अभिव्यक्ति है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘इसका ध्यान अधिक निष्पक्ष, समावेशी और खुले अंतरराष्ट्रीय ढांचे का निर्माण करने पर है जिसके केंद्र में सतत विकास हो।” उन्होंने कहा, ‘‘कोई छूट नहीं जाए, इसके लिए लचीली और प्रामाणिक आपूर्ति शृंखला बनाना अहम है।” जयशंकर ने कहा कि ‘फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की पुरजोर वकालत करता है। भारत, सुरक्षा परिषद में सुधार के उद्देश्य से कई वर्षों से चल रहे प्रयासों में अग्रणी रहा है। जयशंकर ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने यहां आए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात दौरान नेपाल-भारत के बीच कई समझौतों को लेकर बनी सहमतिः प्रधानमंत्री प्रचंड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के अगले दिन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को कहा कि इस भेंट के दौरान दोनों देशों के बीच संपर्क, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत करने को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल