दूसरी बार दादा बने मुकेश अंबानी: बड़े बेटे आकाश की पत्नी श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता अंबानी ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया। दंपति की पहली पुत्र संतान पृथ्वी का जन्म दिसंबर 2020 में हुआ था। मुकेश अंबानी के बच्चों के दोस्त और परिवार के करीबी तथा राज्यसभा सदस्य पीरामल नथवानी के बेटे धनराज नथवानी ने बेटी के जन्म की जानकारी ट्विटर पर दी। धनराज ने ट्वीट किया, “आकाश और श्लोका अंबानी को उनकी नन्हीं राजकुमारी के आगमन पर हार्दिक बधाई। यह अनमोल आशीर्वाद आपके जीवन में अपार खुशियां और प्रेम लेकर आए।” पिछले साल नवंबर में आकाश की जुड़वां बहन ईशा और उनके पति आनंद पीरामल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे, जिनका नाम कृष्णा और आदिया रखा गया। मुकेश अंबानी के तीन बच्चे आकाश, ईशा और छोटा बेटा अनंत है।  

बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। दोनों स्कूल से ही फ्रेंड रहे हैं। उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इस हीरा कंपनी के मालिक श्लोका के पिता रसेल मेहता हैं। बिजनेस संभालने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में ConnectFor नाम से NGO शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​

Leave a Reply

Next Post

समुद्र पर बना देश का सबसे बड़ा पुल, वाहनों को गिरने से बचाएगी नई तकनीक से तैयार सुरक्षा दीवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) परियोजना का ढांचा तैयार है। परियोजना के तहत समुद्र की लहरों को चीर कर देश का सबसे बड़ा पुल बनाया गया है। यह प्रोजेक्ट 600 इंजीनियरों की मेधा […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग