सस्ते में बाइक पाने का सुनहरा मौका: पुलिस नीलाम करने जा रही है 650 से ज्यादा मोटरसाइकिल, राज्य गठन के बाद पहली बार ऐसा आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा 22 अगस्त 2022। जांजगीर-चांपा जिले मे पुलिस एक्ट के तहत जब्त बाइकों की नीलामी होने जा रही है। पुलिस के इस वाहन मेले में 650 से ज्यादा गाड़ियां नीलाम की जाएंगी। जिसके लिए 10000 की अमानत राशि खरीदार को एक दिन पूर्व जमा करनी होगी। ऐसे में लोगों के पास सस्ते में बाइक पाने का सुनहरा मौका है।

डीएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग अपराधों तथा अन्य वजहों से जब्त ऐसे वाहन जिनके मालिकों ने वाहन वापसी के लिए लंबे समय से क्लेम नहीं किया है, उनकी नीलामी 27 अगस्त को की जानी है। जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नीलामी के संबंध में आम सूचना जारी कर पुलिस विभाग ने नियम कायदों से लोगों को अवगत करा दिया है।

इससे पहले इन लावारिस गाड़ियों के आरसी नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर मालिकों की जानकारी जुटाई गई। सभी को नोटिस तामिल कराया गया। जिनके पास वैध दस्तावेज हैं उन्हें गाड़ियां लौटाई भी जा रही है। डीएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि वैध दस्तावेज लेकर क्लेम करने वाले 6 वाहन मालिकों को गाड़ियां एसडीएम के माध्यम से सुपुर्द कर दी गई है।

राज्य गठन के बाद पहली बार ऐसा आयोजन

ऐसी गाड़ियां जिन की नीलामी पुलिस विभाग कर रहा है। उनके न्यूनतम मूल्य के निर्धारण के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, आरटीओ विभाग की सम्मिलित टीम बनाई गई है, जो कि सभी गाड़ियों के न्यूनतम मूल्य का निर्धारण करेंगे। जिनके आधार पर नीलामी के दौरान बोली की शुरुआत की जाएगी। बताया जा रहा है कि राज्य गठन के बाद पहली बार जांजगीर में ऐसा हो रहा है। ये भी बताया गया है कि कई गाड़ियां ऐसी है जिन्हें जब्त किए 10-15 साल से ज्यादा हो चुके हैं।

10-10 के लॉट में बेची जाएंगी गाड़ियां

पुलिस विभाग नीलामी के दौरान 28 पुलिस एक्ट के तहत जब तक गाड़ियों को 10 -10 के लॉट में बेचने की तैयारी कर रहा है। वहीं आबकारी एक्ट के तहत जब्त की गई गाड़ियों को एक-एक कर बेचा जाएगा। इसकी वजह बताई जा रही है कि गाड़ियों को लॉट में नहीं बेचने की दशा में पुलिसकर्मी इसी काम में महीनों फंसे रह जाएंगे। नीलाम होने वाली गाड़ियों 28 पुलिस एक्ट के तहत जब्त 647 गाड़ियां और आबकारी एक्ट के तहत जब्त 47 गाड़ियों शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

जस मानक लाइव कंसर्ट में भगदड़: नाबालिगों को शराब परोसी; नशे में झूमे यंगस्टर्स, महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, 3 हजार से ज्यादा पहुंचे थे लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 अगस्त 2022। रायपुर में रविवार को पंजाबी सिंगर जस मानक का लाइव कंसर्ट हुआ। ‘मानक मैनू लहंगा’… जैसे अपने हिट गाने पर लाइव परफॉर्म कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंची यंगस्टर्स की भीड़ नशे में झूमती दिखी। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत