अनफ़िल्टर्ड भावनाओं का प्रतिबिंब है सवनीत सिंह का ड्रीमी रोमांटिक सिंगल ‘खोया था’  

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग

मुंबई 20 जनवरी 2024। बेहद प्रतिभाशाली सवनीत सिंह टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित अपना नवीनतम सिंगल ‘खोया था’ लेकर आए हैं। स्वयं सवनीत द्वारा लिखित, संगीतबद्ध और प्रस्तुत किया गया यह लव सॉन्ग उनकी का एक शानदार उदाहरण है। अपनी मनमोहक आवाज और पोयटिक कम्पोज़िशन के साथ  सवनीत सिंह इस गाने में चारचांद लगाते हैं। इस  गाने के म्यूजिक वीडियो को गौरव साहा ने डायरेक्ट किया है , उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से इंटिमेट और इनोसेंट मोमेंट को कैप्चर किया है। जिसमे दो प्यार करने वाले एक दूसरे में डूबे नज़र आ रहे हैं। 

     ट्रैक के बारे में बात करते हुए सवनीत सिंह कहते हैं, “एक संगीतकार के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मुझे एक मंच प्रदान करने के लिए मैं टी-सीरीज़ का आभारी हूं। ‘खोया था’ सिर्फ एक गाना नहीं है; यह उन शुद्ध, अनफ़िल्टर्ड भावनाओं का प्रतिबिंब है जो प्यार पैदा करता है। यह एक सहज लव सॉन्ग हैं जो किसी भी मौसम के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। सवनीत सिंह की ‘खोया था’ टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित है। गौरव साहा द्वारा निर्देशित, यह ट्रैक अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

8 मार्च को जागेगा अजय देवगन का "शैतान"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग  मुंबई 20 जनवरी 2024। शैतान जागने वाला है। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर, ज़बरदस्त अलौकिक थ्रिलर जिसका नाम शैतान है। एक मनोरंजक कहानी जो आपको भारतीय काले जादू के तत्वों के साथ एक भयावह यात्रा पर ले जाएगी। 8 मार्च 2024 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण