अभिषेक SRH के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, इस दिग्गज को पछाड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 22 अप्रैल 2026। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला जब भी चलता है, गेंदबाजों की शामत आ जाती है और रिकॉर्ड बुक भी अपडेट हो जाती है। आईपीएल 2026 में मंगलवार को हैदराबाद में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ खेलते हुए एसआरएच के इस ओपनर ने विस्फोटक शतक लगाया और टीम के लिए सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

अभिषेक ने खेली विस्फोटक पारी
अभिषेक शर्मा एसआरएच की तरफ से पारी की शुरुआत करने आए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत एसआरएच ने दो विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एसआरएच के गेंदबाजों ने 195 रन पर दिल्ली कैपिटल्स को रोककर 47 रन से मैच जीत लिया। 

अभिषेक को सातवीं बार POTM अवॉर्ड
एसआरएच की जीत के बाद अभिषेक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया। इस टीम के लिए खेलते हुए 81वें मैच में उन्होंने सातवीं बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। अभिषेक अब एसआरएच के लिए इस खिताब को सर्वाधिक बार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने टीम के पूर्व तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा। 

भुवनेश्वर ने छह बार जीता अवॉर्ड
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने भुवनेश्वर कुमार 2014 से 2024 तक एसआरएच का हिस्सा थे, और टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। भुवनेश्वर ने एसआरएच के लिए 145 मैच खेले और इस दौरान छह बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीता था। 

अभिषेक का एसआरएच के लिए दूसरा शतक
एसआरएच के लिए खेलते हुए अभिषेक का यह दूसरा शतक था। टीम के लिए दो शतक लगाने वाले डेविड वॉर्नर और हेनरिक क्लासेन के बाद वह तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल 2025 में अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों पर 10 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 141 रन की पारी खेली थी। 

गेल-फिंच को पीछे छोड़ा
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है जिसने दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वाधिक बार टी20 की एक ही पारी में 130 से अधिक रन बनाने का कारनामा उन्होंने अब तक चार बार कर दिखाया है, जो उनसे ज्यादा बार कोई नहीं कर सका है। इस मामले में उन्होंने टी20 के महानतम खिलाड़ियों, क्रिस गेल और एरॉन फिंच को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने नाम तीन-तीन बार एक पारी में 130+ स्कोर बनाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 350 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम की बरसी: भारतीय सेना ने दिखाई ताकत, ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को ढेर करने वाले हथियारों की क्षमता जानिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अप्रैल 2026। पहलगाम हमले की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सेना की वायु रक्षा रेजिमेंट ने एल70 वायु रक्षा तोपों का प्रदर्शन किया। यह सतर्कता, सटीकता और अटूट तत्परता का प्रतीक हैं। इन तोपों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार