फिर बजी खतरे की घंटी, कोरोना मामलों में आया उछाल, एक दिन में 35 हजार से अधिक केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। भारत में कोरोना मामलों में रोज के आंकड़े देखें तो कोई खास राहत नजर नहीं आ रही बल्कि बीच- बीच में ये संख्या बढ़ जाने से डर की स्थिति बन रही है। बीते 24 घंटों में देशभर में 35,662 कोरोना मामले देखने को मिले हैं। ये आंकड़ा शुक्रवार के मुकाबले अधिक है। हालांकि इस दौरान कुल 33,798 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। इस समय देश में कोरोना के 3,40,639 मामले सक्रिय हैं। इन हालातों के लिए बड़ा योगदान केरल का भी है जहां कोरोना का दैनिक आंकड़ा 23 हजार के ऊपर बना हुआ है। दक्षिण के राज्यों से कोरोना के सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से 1 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच रिकवरी रेट  बढ़ने से कोविड के एक्टिव मामले घटे हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेस 97.65% पर है। वहीं कुल मामलों का 1.02% केस सक्रिय हैं। कोरोना का सबसे बुरी मार झेल रहे केरल में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के  23,260 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 131 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,69,488  हो गए और मृतकों की संख्या 23,296 पर पहुंच गई।
                                          
केरल के मुताबिक त्रिशूर जिले में सर्वाधिक 4,013 नये मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 3,143 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,095 नये मरीज मिले। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,88,926 है और इनमें से 12.8 प्रतिशत लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य में कुल 5,37,823 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 26,363 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान 1,28,817 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई और राज्य में संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है।

इस बीच, केरल ने टीकाकरण के लिए लक्षित आबादी के 81.9 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दे दी है, जबकि इसमें से 33.4 प्रतिशत लोग टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के 95 प्रतिशत लोग टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 54 प्रतिशत लोग टीके की दोनों खुराक लगवा चुके हैं। जार्ज ने कहा कि जून, जुलाई और अगस्त के दौरान कोविड ​​​​-19 से संक्रमित होने वाले लोगों में से छह प्रतिशत ने पहले ही टीके की पहली खुराक ले ली थी, जबकि उनमें से 3.6 प्रतिशत ने दोनों खुराक प्राप्त कर ली थी। स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को मलप्पुरम जिले में 6.95 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Leave a Reply

Next Post

केन्द्रीय केबिनेट सचिव ने जन स्वास्थ्य और कोविड-19 को लेकर राज्यों के मुख्य सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 18 सितम्बर 2021। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज नई दिल्ली से देश के विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर देश में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर तथा जन स्वास्थ्य को लेकर विस्तार से चर्चा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल