खाद संकट डबल इंजन सरकार निर्मित आपदा किसान विरोधी नीति

शेयर करे

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से बचने जानबूझकर खाद संकट निर्मित किया गया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 जून 2026। खाद संकट को डबल इंजन सरकार निर्मित आपदा करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन सरकार बनने के बाद प्रदेश में हर वर्ष खाद संकट निर्मित हो रहा है। ये संकट 2024, 2025 एवं वर्तमान में भी जानबूझकर उत्पन्न किया गया है। ताकि किसानों की उत्पादन प्रभावित हो और सरकार वादानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने से बच सके। भाजपा सरकार की नीयत में खोट है। बीते खरीफ सीजन में अधिकांश किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के बजाये कम धान की खरीदी की गई है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा करने वाली डबल इंजन की सरकार की ये किसान विरोधी नीति है। बीते तीन खरीफ सीजन से बोआई के समय किसानों को खाद के लिए सोसायटियों के चक्कर लगवाये जा रहे है। किसान परेशान है और जिम्मेदार लोग सिर्फ खाद की कमी नहीं होने का दावा कर किसानों को गुमराह कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सहकारी सोसायटियों से खाद लेने वाले किसानों की संख्या करीब 33 लाख से अधिक है, इसके अलावा अधिया, रेगहा लेकर धान उत्पादन करने वाले एवं निजी दुकानों से खाद लेने वालों की संख्या लाखों में है। प्रदेश में 15 लाख 75 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा खाद की आवश्यकता है जिसमें यूरिया, डीएपी की मांग ज्यादा है, जिसकी भारी कमी है। सोसायटियों में खाद नहीं है लेकिन खुले बाजार में यूरिया और डीएपी ब्लैक में बेचे जा रहे है। सरकार, किसानों को बताना चाहिये खाद संकट है तो फिर खुले बाजार में ब्लैक में कैसे उपलब्ध है?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार किसानों को खाद संकट पर रासायनिक खाद कम उपयोग करने की सलाह देने के बजाय माँग अनुसार खाद दे। ताकि फसल अच्छी हो, किसानों को आर्थिक नुकसान न हो। प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी का रोजगार कृषि है उनका जीविकोपार्जन इसी से चलता है। खाद संकट से उत्पादन प्रभावित होगा। किसान कर्ज में आ जायेगा। राज्य की अर्थव्यवस्था भी इससे खराब होगी।

Leave a Reply

Next Post

स्कूल, कॉलेजों में शुल्क वृद्धि तत्काल वापस ले सरकार - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 जून 2026। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए सरकारी स्कूलों और कॉलेज, विश्वविद्यालयों के शुल्कों में भारी वृद्धि का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यह सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को कमाई का जरिया बनाना चाहती है, […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट