नवा रायपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क संगवारी क्लीनिक का शुभारंभ : महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दी शुभकामनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 सितम्बर 2020। श्री सत्य साई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित नया रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर में 9 सितम्बर को डॉ.सी.राजेश्वरी संगवारी क्लीनिक का का शुभारंभ किया गया। इस संगवारी क्लीनिक में मातृ स्वास्थ्य ओपीडी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य और पोषण परामर्श भी दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क क्लीनिक की पहल को उपयोगी बताते हुए श्री सत्य साई हेल्थ एवं एजुकेशन ट्रस्ट को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से प्रदेश में बच्चों और महिलाओं से कुपोषण मुक्ति के विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। ट्रस्ट द्वारा सुरक्षित मातृत्व के लिए किया जा रहा प्रयास इस दिशा में सहयोगी साबित होगा।

संस्था के चेयरमेन सी. श्रीनिवास ने बताया कि संगवारी क्लीनिक हर महीने के दूसरे तीसरे और चौथे मंगलवार को दोपहर 3 से 5 बजे खुला रहेगा। यहां गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य चेकअप, सोनोग्राफी, खून जांच, विटामिन डी, थायरायड जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षित मातृत्व, प्रसव पूर्व तैयारी और स्वास्थ्यगत परेशनियों में काउंसलिंग भी की जाएगी।

महिलाओं को पोषण संबंधी सलाह और कुपोषण और एनीमिया की स्थिति में पोषक पाउडर दिया जाएगा। महिलाओं की संख्या बढ़ने पर जांच सुविधाओं और ओपीडी के दिनों को भी बढ़ाया जाएगा। छत्तीसगढ़ का हर बच्चा स्वस्थ हो इस अवधारणा के साथ इस क्लीनिक की शुरूआत की जा रही है। उल्लेखनीय है कि श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल बच्चों में हृदय रोग के निःशुल्क इलाज के लिए जाना जाता है। देश-विदेश के कई बच्चे यहां निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय पोषण माह 2020 : सही पोषण-छत्तीसगढ़ रोशन: अनाज, फल और सब्जियों की रंगोली के माध्यम से दिया जा रहा सुपोषण का संदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 सितम्बर 2020। राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया जा रहा है। इस दौरान जन-जागरूकता के लिए अनाज, फल और सब्जियों की रंगोली बनाकर लोगों को सही खान-पान का संदेश दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां