राष्ट्रीय पोषण माह 2020 : सही पोषण-छत्तीसगढ़ रोशन: अनाज, फल और सब्जियों की रंगोली के माध्यम से दिया जा रहा सुपोषण का संदेश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 सितम्बर 2020। राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया जा रहा है। इस दौरान जन-जागरूकता के लिए अनाज, फल और सब्जियों की रंगोली बनाकर लोगों को सही खान-पान का संदेश दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली के माध्यम से माताओं को ‘जितनी ऊंची वजन की रेखा, उतना अच्छा बच्चा देखा‘ और ‘सुपोषण तिहार मनाबो बहिनी, कुपोषण ला दूरिहा भगाबो‘ जैसे नारों से समुचित पोषण का संदेश दिया जा रहा है।

रंगोली के माध्यम से गर्भवती माताओं को बताया जा रहा है कि पोषक तत्वों से भरपूर मौसमी फल एवं सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें,जो उनके साथ उनकी भावी संतान के लिए भी जरूरी है। पोषण तिहार के दौरान सुपोषण चौपाल का आयोजन कर शिशुवती माताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम पौष्टिक आहार तैयार करने की जानकारी दे रही हैं। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर शिशुओं के पोषण स्तर संवर्धन हेतु अर्धठोस ऊपरी आहार के बारे में माताओं को बताया जा रहा है। साथ ही नवजात बच्चों के लिए स्तनपान, स्वच्छता के महत्व को समझाया जा रहा है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक नियमों का पालन करते हुए महिलाओं को संक्रमण से बचाव, साफ-सफाई, बार-बार हाथ धोने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के महत्व को भी समझाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एनएमडीसी के सीएमडी ने की सौजन्य मुलाकात : मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 करोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 09 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 करोड़ रूपए की […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ