राज्यों को सौंपे जाएंगे कोविड अस्पताल, केंद्र सरकार जल्द ही जारी करेगी दिशा-निर्देश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2022। केंद्र ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बनाए गए कोविड अस्पतालों को राज्यों को सौंपने का फैसला किया है। इस संदर्भ में जल्द ही केंद्रीय एजेंसियों एवं राज्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। निशुल्क मिलने वाले इन संसाधनों का इस्तेमाल राज्य अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकेंगे। ऐसे अस्पतालों में सामान्य बीमारियों के साथ जरूरत पड़ी तो कोरोना के इलाज में भी हो सकेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पिछले साल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, ईएसआईसी, रेलवे तथा अनेक एजेंसियों ने विभिन्न स्थानों पर अस्पतालों की स्थापना की थी। उनमें वेंटीलेटर एवं अन्य उपकरण थे। ये अस्पताल अभी उसी स्वरूप में हैं पर इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं। बड़े राज्य में एक या एक से अधिक ऐसे अस्पताल हैं। मंत्रालय की मानें तो तीसरी लहर के दौरान भी इनके इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ी। चौथी लहर का खतरा है। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को जो फीडबैक मिला है, उसके अनुसार चौथी लहर की आशंका बेहद कम है।

ऑक्सीजन संयंत्रों का संचालन जारी रखें
केंद्र सरकार ने राज्यों से यह भी कहा है कि कोरोना काल में लगाए गए ऑक्सीजन के पीएसए संयंत्रों का संचालन जारी रखें। दरअसल, तब करीब-करीब हर जिले में पीएसए संयंत्र लगाने की कवायद शुरू की गई थी और बड़े पैमाने पर चालू भी हो गए थे। अब ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होने के कारण इनके संचालन में कठिनाई आ रही है। केंद्र ने कहा कि यदि ऑक्सीजन की जरूरत न भी हो तो भी इन्हें महीने में कुछ दिन चलाते रहे ताकि जरूरत पड़ने पर फिर से इन्हें इस्तेमाल किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल सरकार शरणार्थियों को मुफ्त राशन देने को तैयार, केंद्र की लिमिट को बताया बाधक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मई 2022। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यदि केंद्र सरकार टारगेटेड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (टीडीपीएस) के तहत लाभार्थियों की संख्या की अधिकतम सीमा पर ढील देने के लिए सहमत होती है तो वह शरणार्थियों और शरण चाहने वालों को […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक