सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित: लखनऊ में आयुषी रही टॉप स्कोरर, लड़कों में दिलप्रीत ने मारी बाजी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 12 मई 2023। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए और 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है, जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों के मेधावियों ने बेहतरीन अंक हासिल कर बोर्ड परीक्षा में कीर्तिमान बनाया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 घोषित हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक लखनऊ के LPS की आयुषी चौहान ने 98.6% मार्क्स के साथ शहर की टॉप स्कोरर बताई जा रही हैं। जबकि दिलप्रीत सिंह 97.8% मार्क्स के साथ छात्रों में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। शुक्रवार यानी 12 मई को सुबह 11 बजे घोषित किए गए सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 में लखनऊ की आयुषी टॉप स्कोरर रहीं। जबकि लड़कों में दिलप्रीत ने बाजी मारी है।

CBSE बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।

बोर्ड ने साथ ही घोषणा की कि ‘‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने” के लिए कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी देने की प्रक्रिया से दूर रहने का भी फैसला किया है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीबीएसई विद्यार्थियों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेरिट लिस्ट घोषित नहीं करेगा। हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रवीण्यता (मेरिट) प्रमाणपत्र जारी करेगा जिन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं।”

Leave a Reply

Next Post

भारत ही नहीं पश्चिमी देश और सिखों के लिए भी एक बड़ा खतरा है 'खालिस्तानी आंदोलन'...रिपोर्ट में खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 मई 2023। इन दिनों देश में खालिस्तान की काफी चर्चा हो रही है। खालिस्तान को हवा देने के पीछे देश विरोधी ताकतें हैं जो यहां की शांति तो भंग करना ही चाहती है साथ ही लोगों को भी विभाजित करना चाहती है। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक