थानखम्हरिया के साप्ताहिक बाजार मे छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

indiareporterlive
शेयर करे

लोगों को मिली शासन के योजनाओं की जानकारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 28 दिसम्बर 2020। प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरा होने पर बेमेतरा जिले के तहसील मुख्यालय थान-खम्हरिया के साप्ताहिक बाजार मे कल रविवार को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें शासन के दो वर्षों के कार्यो को फोटो के माध्यम से लोगों को बताया गया। राज्य सरकार की योजनाओं को छायाचित्र में बखूबी तरीके से ग्रामीणजन समझ रहे है और प्रदर्शनी की प्रशंसा कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी को देखने लोगों ने कहा कि यह प्रदर्शनी लोगों में एक जागरूकता का माध्यम है, जो लोग शासन की कई योजनाओं को नहीं जानते थे वे इस प्रदर्शनी के माध्यम से जरूर जान जाएंगे। राज्य में संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, 23 नये तहसीलों का गठन, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाएं, लघु वनोपज की खरीदी, तेंदुपत्ता संग्रहण, गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, परम्परागत निवासियों को न्याय, छोटे भू-खंडों की खरीदी बिक्री शुरू, लाॅकडाऊन में मनरेगा बना रोजगार का सबसे बड़ा साधन, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, सार्वभौम पीडीएस इत्यादि योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए राज्य में लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी दिया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक प्रभाकांत श्रीवास्तव ने भी इस छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा वहां दी जा रही पुस्तकों, पाम्पलेट को पढ़ा और कहा कि यह फोटो प्रदर्शनी जनउपयोगी है। जिससे ग्रामीण शासन की योजनाओं का फायदा उठा सके। यह फोटो प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग बेमेतरा के द्वारा लगाई गई।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2021 के कैलेण्डर का किया विमोचन ,जनवरी से दिसम्बर तक न्याय ही न्याय

शेयर करे‘न्याय के बयार, सब्बो बर-सब्बो डहर’ शीर्षक से प्रकाशित कैलेण्डर नई सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों पर केन्द्रित आकर्षक तस्वीरों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी और उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने आज विधानसभा परिसर स्थित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं