अजनाला हिंसा पर भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा-पंजाब सरकार नहीं संभाल सकती तो बता दे, केंद्र देखेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2023। अजनाला में पुलिस थाने पर खालिस्तान समर्थकों के हमले का विरोध बढ़ता जा रहा है। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस पूरे मामले में भगवंत मान सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कैप्टन ने कहा कि कानून व्यवस्था केंद्र का विषय नहीं है। अगर पंजाब सरकार इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं तो भारत सरकार को कार्यभार संभालना होगा। पंजाब में हर दिन ड्रोन पकड़े जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अब केंद्र को इसे देखना चाहिए।

इससे पहले कैप्टन ने कहा था कि राज्य सरकार को खालिस्तान के मुद्दे पर कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने आशंका जताई कि दुबई निवासी अमृतपाल को पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर पंजाब में फिर से खालिस्तान का मुद्दा भड़काने के लिए भेजा गया है। कैप्टन ने कहा कि अमृतपाल का परिवार दुबई में रहता है। पंजाब सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि इसकी मंशा क्या है। कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। वह (पंजाब सरकार) कुछ नहीं कर रहे। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 फरवरी 2023। पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर मार्विया मलिक को शुक्रवार को उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गनीमत रही कि घटना में उनकी जान बच गई। बंदूकधारियों ने मलिक (26) पर उस समय गोलीबारी की जब […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए