नीतीश कैबिनेट का 16 जून को विस्तार; जदयू से रत्नेश सदा होंगे मंत्री, कांग्रेस बेचैन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 14 जून 2023। बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार 16 जून को किया जाएगा। 16 जून की सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जनता दल यूनाइटेड कोटे से रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे लेकर राज्यपाल सचिवालय, बिहार की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। अबतक राजद और कांग्रेस के नाम सामने नहीं आए हैं, जिसके कारण कांग्रेस की नाराजगी किसी भी रूप में कभी भी सामने आ सकती है।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी किया गया पत्र

कांग्रेस दो पद मांग रही, राजद के दो खाली पड़े हैं
मंत्रिमंडल विस्तार की बात कई बार उठकर दब चुकी है, लेकिन इस बार जब जनता दल यूनाईटेड के खाते से हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) के इकलौते मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने इस्तीफा दिया तो जदयू ने आपदा प्रबंधन के तहत न केवल मंत्रीपद के लिए नाम फाइनल किया, बल्कि मुख्यमंत्री की ओर से मनोनयन के बाद राज्यपाल की ओर से शपथ ग्रहण की चिट्ठी भी जारी कर दी गई। इस चिट्टी के जारी होते ही एक बार फिर कांग्रेस के अंदर कुलबुलाहट है, क्योंकि वह लंबे समय से दो मंत्रीपद की मांग कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच इस बात पर आमने-सामने की नोकझोंक तो नहीं हुई, लेकिन पीछे कुछ होने के लिए बचा भी नहीं है। कांग्रेस विधानसभा में अपनी सीटों के हिसाब से मंत्री की कुर्सी मांग रही है। उधर, 16 जून को शपथ के लिए जदयू कोटे से नाम घोषित होते ही राजद में भी अंदर-अंदर स्वर तेज हो रहा है। राजद कोटे से कृषि मंत्री सुधाकर सिंह और विधि मंत्री कार्तिक कुमार का इस्तीफा हो चुका है। मतलब, उसकी तो घोषित दो कुर्सियां खाली हैं।

रत्नेश सदा को कल ही आया था सीएम आवास से बुलावा
मंगलवार को जैसे ही हम के इकलौते मंत्री संतोष सुमन उर्फ संतोष मांझी ने इस्तीफा दिया, आपदा प्रबंधन के तहत सहरसा के सोनवर्षाराज से जदयू विधायक रत्नेश सदा का नाम उछल गया। तलब किए जाने की पुष्टि तो हो रही थी, लेकिन आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया जा रहा था कि उन्हें मंत्री बनाने के लिए बुलाया गया है। वर्ष 2010 से रत्नेश सदा विधायक हैं और उनके मंत्री बनने की जानकारी फैलते ही बुधवार को इलाके में खुशी छा गई।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय कोच और कप्तान के बचाव में उतरे दादा, बोले- अभी इनसे बेहतर विकल्प भारत के पास नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 जून 2023। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना कर रही है। ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से हारने के बाद भारतीय टीम पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल कप्तान रोहित शर्मा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं