नीतीश सरकार का बड़ा चुनावी दांव-  बिहार में अब हर घर को मुफ्त बिजली 100 यूनिट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 12 जुलाई 2025। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान अब जनता को सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर केंद्रित हो गया है। महिला आरक्षण और पेंशन वृद्धि जैसे बड़े फैसलों के बाद अब उनकी सरकार राज्य के लोगों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है हालांकि कैबिनेट की अंतिम मुहर लगनी अभी बाकी है।

हर घर को मिलेगा फायदा?

ऊर्जा विभाग द्वारा तैयार किए गए इस प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के सभी परिवारों को इस मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलेगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता को 100 यूनिट तक बिजली के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा यदि खपत 100 यूनिट से अधिक होती है, तो अतिरिक्त यूनिट्स के लिए प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क देना होगा। इस प्रस्ताव को सबसे पहले वित्त विभाग के पास भेजा गया था, जिसने इसे अपनी मंजूरी दे दी है।

योजना की विस्तृत रूपरेखा, जैसे कि उपभोक्ता इसका लाभ कैसे उठा पाएंगे, कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वित्त विभाग की मंजूरी पहले इसलिए ली गई क्योंकि इस योजना का पूरा आर्थिक भार राज्य सरकार को ही उठाना होगा। राज्य के शहरी इलाकों में पहले 50 यूनिट के लिए उपभोक्ताओं को 7.57 रुपये प्रति यूनिट और उसके बाद 7.96 रुपये प्रति यूनिट का शुल्क देना पड़ता है।

सोशल सिक्योरिटी पेंशन में बंपर बढ़ोतरी

चुनावों से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम में भी बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया था. अब लाभार्थियों को प्रति महीने 400 रुपये की बजाय 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन राशि जुलाई महीने से लागू हो जाएगी। इस फैसले से राज्य भर के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

महिलाओं के लिए 35% सरकारी नौकरी में आरक्षण का ऐलान

नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में घोषणा की थी कि राज्य की सरकारी नौकरियों की हर श्रेणी में 35 प्रतिशत पद केवल बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। मुख्यमंत्री का कहना था कि सरकार कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं कार्यबल में शामिल हों और बिहार के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। यह फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में बड़ा हादसा: इमारत ढहने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका, 2 की मौत, बचाव कार्य जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जुलाई 2025। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण