अमेरिका में पढ़ाई का सपना टूटा, शिकागो में भारतीय छात्रा की दर्दनाक मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 18 मई 2026। अमेरिका में शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार देर रात इंडियाना स्टेट के लेक काउंटी में क्राउन पॉइंट शहर के पास इंटरस्टेट 65 राजमार्ग पर हुई। स्थानीय खबरों में छात्रा की पहचान नव्या गडुसु के रूप में हुई है, जिसे लेक काउंटी कोरोनर के कार्यालय द्वारा शनिवार देर रात 12:16 बजे मृत घोषित कर दिया गया था।

कोरोनर कार्यालय के अनुसार, गडुसु की मृत्यु वाहन दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण हुई। शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर “गहरी” संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह मृतका के परिवार के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “शिकागो के पास एक सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्रा नव्या गडुसु के निधन से हम बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हम उनके परिवार और मित्रों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।” इंडियाना स्टेट पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात लगभग 11:15 बजे हुई।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षा पर सीएम योगी का बड़ा बयान: ईरान-अमेरिका तनाव का जिक्र कर बोले—'एक भी बच्चा अनपढ़ रहा, तो भुगतना पड़ेगा अंजाम'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 18 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि समाज का एक भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित रह जाता है, तो उसके दुष्परिणाम पूरे देश को लंबे समय तक […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग