शिक्षा पर सीएम योगी का बड़ा बयान: ईरान-अमेरिका तनाव का जिक्र कर बोले—’एक भी बच्चा अनपढ़ रहा, तो भुगतना पड़ेगा अंजाम’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि समाज का एक भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित रह जाता है, तो उसके दुष्परिणाम पूरे देश को लंबे समय तक भुगतने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह और चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, “विवाद ईरान और अमेरिका के बीच है, लेकिन लगभग 200 देश इसके प्रभावों को झेल रहे हैं और दुनिया भर के करीब 800 करोड़ लोग प्रभावित हो रहे हैं। समाज में भी यही स्थिति होती है। यदि कोई एक व्यक्ति शिक्षा से वंचित रह जाता है, तो पूरे समाज और देश को लंबे समय तक इसके नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

बच्चों को स्कूल भेजना सामूहिक जिम्मेदारी, UP में 3% रह गई ड्रॉपआउट दर
आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को स्कूल भेजना समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अंशकालिक अनुदेशकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर हमेशा संयम और अनुशासन का परिचय दिया है तथा कभी भी हिंसा या दबाव की राजनीति का सहारा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय कमी आई है। आदित्यनाथ ने कहा कि पहले राज्य में ड्रॉपआउट दर लगभग 17 से 18 प्रतिशत थी। यानी हर 100 बच्चों में से 17 या 18 बच्चे समय से पहले स्कूल छोड़ देते थे। आज इसे घटाकर लगभग तीन प्रतिशत कर दिया गया है और हमारा लक्ष्य इसे शून्य तक पहुंचाना है।

2017 से पहले खराब थी शिक्षा व्यवस्था, हमारी सरकार ने नहीं खत्म की अनुदेशकों की सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी तक शिक्षा पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी और कई स्कूल बंद होने की कगार पर थे। आदित्यनाथ ने कहा कि जब राजनीतिक नेतृत्व भ्रष्ट और दिशाहीन होता है, तब असफलताओं के लिए शिक्षकों, अनुदेशकों और कर्मचारियों को दोषी ठहराया जाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में ऐसे विद्यालयों से अनुदेशकों की सेवाएं समाप्त करने के प्रस्ताव लंबित थे, जहां छात्र संख्या 100 से कम थी, लेकिन उनकी सरकार ने ऐसा कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पहले न तो कोई स्पष्ट नीति थी और न ही ईमानदार नीयत। ऐसे में बुनियादी शिक्षा में सुधार संभव नहीं था।

अनुदेशकों का मानदेय बढ़कर हुआ 17,000 रुपए, मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17,000 रुपए प्रतिमाह करने का फैसला किया है। साथ ही शिक्षकों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और उनके परिवार के सदस्यों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा चुका है और अगले सप्ताह स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका ने अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों की सपोर्ट डील को दी मंजूरी, सैन्य ताकत होगी और मजबूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2026। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर और M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए सपोर्ट सर्विस और संबंधित उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ