शाहरुख खान ने साझा किया ‘डंकी’ का नया पोस्टर, बोले- ‘बस पांच दिनों में आप तक पहुंच रही है फिल्म’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 दिसंबर 2023। शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ से अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म की झलकियां साझा कर रहे हैं। शाहरुख खान ‘डंकी’ की रिलीज होने तक के दिनों को गिनने के लिए हर दिन सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। आज शनिवार को किंग खान ने नया पोस्टर साझा कर फिल्म की रिलीज के लिए पांच दिन की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। इसके अलावा अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने की अपील ही है।

नया पोस्टर साझा कर कही यह बात 
शाहरुख खान ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वे फिल्म की रिलीज के पांच दिन का काउंटडाउन शुरू करते नजर आए। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘निकले थे हम कभी घर से…बस पांच दिनों में हम सिनेमाघरों में पहुंच जाएगे।’ शाहरुख ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा, ‘आप भी अपने परिवार के साथ 21 दिसंबर को हमारी फिल्म देखने आना। बस पांच दिन बाकी।

‘डंकी’ की स्टार-कास्ट
राजकुमार हिरानी को ‘मुन्ना भाई’ सीरीज, ‘3 इडियट्स’ और ‘संजू’ जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘डंकी’ के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान का पहला सहयोग है।  ‘डंकी’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। 

इस दिन रिलीज होगी ‘डंकी’
जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति है। ‘डंकी’ का निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा सह-लिखित है। इस फिल्म को 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

विकसित भारत संकल्प यात्रा: पीएम मोदी बोले- जहां दूसरों से खत्म हो जाती हैं उम्मीदें, वहां से शुरू होती है मेरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां बाकी सभी से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से उनकी गारंटी शुरू होती है। भारत को एक विकसित देश बनाने के उनके संकल्प के केंद्र में छोटे शहरों का विकास […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान