मणिपुर में सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, दो लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 14 अप्रैल 2024। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शनिवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी कांगपोकपी जिले की सीमा के निकट एक स्थान पर हुई। यह घटना टेंग्नौपाल जिले में सशस्त्र ग्रामीण स्वयंसेवकों और अज्ञात बंदूकधारियों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।

राज्य में पिछले साल तीन मई को शुरू हुए जातीय संघर्ष के बाद से कम से कम 219 लोग मारे गए हैं. मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग के खिलाफ पर्वतीय जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ के बाद राज्य में हिंसा भड़क गई थी.

Leave a Reply

Next Post

दर्शकों को रोमांचित करते हैं "आईरा" के विजुअल इफेक्ट्स

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 15 अप्रैल 2024। आईरा एक बेहद रोमांचक थ्रिलर है जो केवल रोहित रॉय के प्रभावशाली अभिनय के साथ ही नहीं, बल्कि अपनी शानदार विजुअल इफेक्ट्स के साथ सैम भट्टाचार्जी द्वारा निर्देशित फिल्म है। 5 अप्रैल को भारत में 300 से अधिक सिनेमा […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय