हिंदी विश्वविद्यालय में वंदे मातरम् के गायन का हुआ आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

वर्ष भर होंगी विविध गतिविधियॉं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वर्धा 14 नवंबर 2025। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा 7 नवम्बर 2025 को वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वें वर्ष के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा स्थल पर किया गया। कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत का गायन किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अनिकेत अनिल आंबेकर (ए.एन.ओ.,एनसीसी),परेड प्रशिक्षक आकाश मंडले तथा  सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीति खोड़े सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स की उपस्थिति रही। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट आंबेकर ने संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरक धारा रहा है। यह गीत राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाता है। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी इकाई द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कैडेट्स में राष्ट्र भावना, अनुशासन और सांस्कृतिक गौरव की चेतना को बढ़ावा देना था। एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार ने वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने का निर्णय किया है, जिससे वंदे मातरम् गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी के योगदान को उजागर करने और इस गीत में निहित एकता, बलिदान और मातृभूमि के प्रति प्रेम के मूल्यों की पुनः पुष्टि करने का अवसर मिल सकें।  भारत सरकार ने यह स्मरण समारोह चार चरणों में आयोजित करने का आह्वान किया है। इसके अंतर्गत पहला चरण 7-14 नवंबर, द्वितीय चरण 19-26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7-15 अगस्त और चतुर्थ चरण 1-7 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इन चरणों में विद्यार्थियों के लिए वंदे मातरम् पर राष्ट्रीय प्रश्न मंजुषा, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, संगीत कार्यक्रम, प्रदर्शनी आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

नकली दवाओं के कारण लोगों की आंख खराब हो रही, जान जा रही - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 14 नवंबर 2025। जब भाजपा की सरकार आती है तब नकली दवाई की सप्लाई होती है और नकली दवाओं का आखिर इतना कारोबार बढ़ कैसे जाता है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसका नतीजा है कि दुर्ग में नसबंदी के […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए