‘हमारे देश में कोई ऐसी जात नहीं है जो आरक्षण में न आती हो’, मनोज तिवारी का तेजस्वी पर पलटवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 09 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी जाति ऐसी नहीं बची जो किसी न किसी रूप में आरक्षण के दायरे में न आती हो. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की देन है, जिन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

मनोज तिवारी ने कहा कि देश में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बाद अब सवर्ण वर्ग यानी ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार और मुस्लिम समुदाय के गरीब तबके को भी 10% आरक्षण का लाभ दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि यह फैसला नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने मिलकर लिया, जिससे सामाजिक न्याय की भावना और मजबूत हुई है. एएनआई के अनुसार, मनोज तिवारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम उन लोगों के लिए है जिन्हें पहले आरक्षण की सुविधा नहीं थी।

विरोधियों पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा, “सारी खुशियां बिहार की खाने वाली महागठबंधन और लालटेन पार्टी, बिहार का चारा का जाने वाले बिहार के लोगों का हक खा जाने वाले, ये सब महागठबंधन का परिचय है। उन्होंने कहा कि लोग बिहार में ‘जंगलराज’ के प्रतीक रहे, अब वही लोग जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि ये वही लोग हैं जो पहले सत्ता में रहते हुए समाज को बांटने का काम करते थे, लेकिन अब जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब भावनाओं में नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल रहा है, और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों ने हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई राह दिखाई है. तिवारी ने विश्वास जताया कि इस बार बिहार की जनता जाति और धर्म की राजनीति को पीछे छोड़कर विकास और स्थिरता के नाम पर वोट देगी.।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को आएंगी छत्तीसगढ़… जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 नवंबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इस दौरान राष्ट्रपति अंबिकपुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी. उनके दौरे की तैयारियों को लेकर मंत्रालय (महानदी भवन) में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल