पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के ऑफिस में मिली छिपी हुई अलमारी, कई अहम कागजात बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 जुलाई 2021। पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। उनसे जुड़े खुलासे हर रोज हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है और नई नई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट में उन्हें उस डील के बारे में भी पता चला था जहां राज कुंद्रा 9 करोड़ रुपये के लिए वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इसके तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।

बता दें कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। शिल्पा ने बताया कि उन्हें हॉटशॉट के कंटेंट के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका इससे कोई लेना देना नही है। शिल्पा ने यह दावा किया है कि इरोटिक और पोर्न फिल्में अलग होती हैं, राज पोर्न फिल्में नहीं बनाते थे।

दरअसल, पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने न सिर्फ ‘हॉटशॉट्स’ (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दी। इसके बाद राज मुंबई से ही पॉर्न फिल्मों का सारा कारोबार देखते थे। वहीं शिल्पा का कहना है कि उनके बहनोई प्रदीप बख्शी ही इस धंधे से जुड़े थे, उनके पति निर्दोष हैं।

बैकअप प्लान के साथ थे

राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक जेल में रहना है। उन्हें कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया था। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें हॉटशॉट्स नाम के ऐप पर स्ट्रीम करने का आरोप है। इस ऐप को पिछले साल गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर बैन कर दिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट से खुलासा हुआ है कि वह बैकअप प्लान के साथ थे और नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में थे।

Leave a Reply

Next Post

मन की बात में बोले पीएम मोदी- जब भी कुछ नया करने का प्रयास हुआ, मानवता के लिए नए दरवाजे खुले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जुलाई 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। यह कार्यक्रम का 79वां संस्करण थाा। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी प्रसारित किया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार