अमृतसर में बड़ी वारदात: भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव को मारी गोली, जबड़े से आर-पार हुई बुलेट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमृतसर 17 अप्रैल 2023। भाजपा नेता बलविंदर गिल को रविवार रात अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव गिल जंडियाला गुरु के ज्योतिसर स्थित अपने घर पर थे. इस दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी को गिल को बुलाने के लिए कहा. जैसे ही गिल गेट के पास युवकों को देखने आए, उन पर गोलियां चला दी गईं. एक गोली उनके जबड़े से आरपार हो गई, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई. घटना रविवार रात करीब 9 की बताई जा रही है. उधर भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए इसे पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश बताया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

गिल जालंधर लोकसभा उपचुनाव में व्यस्त थे. सूत्रों के मुताबिक वह हाल ही में जालंधर से वरिष्ठ नेता केवल कुमार के साथ चुनाव प्रचार कर लौटे थे. कुमार ने उन्हें अमृतसर में उनके घर के बाहर छोड़ दिया था और वापस चले गए थे.पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे. हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है. एसएसपी सिंह ने कहा कि वे इस समय अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते, लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा की है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य में अपराधियों को पुलिस का खौफ ही नहीं है. वे खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि गिल की किसी के साथ निजी रंजिश भी नहीं थी. उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए. एक अन्य भाजपा नेता ने कहा पंजाब में भाईचारे को खराब करने के मकसद से भाजपा और हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

'केंद्र सरकार जल्द कराए जनगणना', मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर देश में 2021 की दशकीय जनगणना जल्द से जल्द कराने की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लिखी गई चिट्ठी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां