कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला, कहा- त्योहारी सीजन में महंगाई ने गरीब परिवारों का जीना किया मुश्किल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2023। कांग्रेस ने थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई सितम्बर में नकारात्मक बने रहने की ओर ध्यान दिलाते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि त्योहारों के मौसम में महंगाई ने ग़रीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी कोई चिंता नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई भारत में सितम्बर के दौरान लगातार छठे महीने नकारात्मक बनी रही। सितम्बर में यह शून्य से 0.26 प्रतिशत नीचे रही। 

महंगाई ने गरीब परिवारों का जीना किया मुहाल 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘महंगाई ने ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीना मुहाल कर दिया है। लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी कोई चिंता नहीं है। दाल-दूध जैसी दैनिक आवश्यकता की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसके कारण यह त्योहारी सीज़न भी फीका साबित हो रहा है।

लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करें केंद्र
उन्होंने सवाल किया कि ऐसा क्यों है कि आंकड़ों में थोक महंगाई दर घटती दिख रही है लेकिन ज़रूरी वस्तुओं की क़ीमतें लगातार बढ़ रही हैं? रमेश ने कहा, ‘अब समय आ गया है कि मोदी जी आंकड़ों के माध्यम से लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करें और रिटायरमेंट ले लें। तभी देश को मोदी-मेड महंगाई से राहत मिलेगी।’ 

Leave a Reply

Next Post

समलैंगिक विवाह: हिंदू-मुस्लिम संगठन ने फैसले का किया स्वागत, बोले- पारंपरिक शादी के संरक्षण को मिलेगी मजबूती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023। समलैंगिक विवाह पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर हिंदू और मुस्लिम संगठनों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि फैसला विवाह के पारंपरिक संस्था को संरक्षण प्रदान करेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद ने फैसले का स्वागत […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह