सफल होने के लिए जूनून आवश्यक : व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष सत्र

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 सितंबर 2020। कोविड-19 के कारण छत्तीसगढ़ में समस्त स्कूल बंद है, इसके चलते बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगातार कई प्रकार की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज रविवार को राज्य साक्षरता प्राधिकरण के सहायक संचालक प्रशांत पाण्डेय द्वारा व्यक्तित्व विकास विषय पर आयोजित विशेष सत्र में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि जीवन में सफल  होना है तो जूनून के साथ बिना रूके कार्य करना होगा। बाधाएं कितनी भी आए हमें निरन्तर लक्ष्य को ध्यान में रखकर कदम बढ़ाना होगा। कोरोना काल एक ओर जहां संकट का समय है, वहीं दूसरी ओर कार्य करने का अवसर भी है।

प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि जीवन में सफलता के लिए 6 सूत्र-स्वास्थ्य, परिवार, कैरियर, समाज, मस्तिष्क एवं आत्मा आवश्यक है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित इस विशेष सत्र में प्रदेश भर से 3 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन एवं जीवन में बदलाव लाने वाले वीडियो क्लिपिंग के जरिए रोचक ढंग से दी गई प्रस्तुति को यू-ट्यूब में लाइव देखा गया। प्रस्तुतिकरण में बताया कि व्यक्तित्व विकास के लिए सैकड़ों तरीके एवं टूल्स हैं पर सबसे पहले हमे सफलता के 6 सूत्र पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। वर्तमान परिवेश में स्वास्थ्य, परिवार, कैरियर पर ध्यान केन्द्रित कर समाज में पहल करते हुए सामाजिक रूप से सक्षम बनना और अपनी बु़िद्ध (मस्तिष्क) का उपयोग करते हुए विचारों को शुद्ध करना आवश्यक है। श्री पाण्डेय ने उदाहरण देते हुए बताया कि सफल व्यक्तियों ने जिंदगी में उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की और हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत बनें।   

Leave a Reply

Next Post

सफल निर्वाचन के लिए बेहतर समन्वय से काम करें अधिकारी : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 सितम्बर 2020। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं अन्य अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण राजधानी रायपुर के लभांडी स्थित कोटयार्ड मैरियट होटल में 20 सितंबर को  शुभारंभ किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना कंगाले ने प्रशिक्षण सत्र के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां