कोरोना विस्फोट: मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक मिले संक्रमित, मचा हड़कंप

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जमशेदपुर 11 अप्रैल 2021। देश में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले अब भयावह हो गए हैं और दूसरी तरफ राज्यों के पास वैक्सीन की कमी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे ही झारखंड के एक मैनेजमेंट स्कूल में 40 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

XLRI मैनेजमेंट स्कूल के 40 छात्र और शिक्षक संक्रमित

झारखंड के जमशेदपुर में एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 40 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कॉलेज को सील कर दिया गया है। राज्य के सीएमओ डॉक्टर साहिर पाल ने इस बात की जानकारी दी। 

हॉस्टल में छात्रों को किया क्वारंटीन

बता दें कि छात्रों को हॉस्टल ब्लॉक में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। शनिवार को झारखंड में कोरोना के 2,373 नए मरीज मिले। वहीं शनिवार को झारखंड में कोरोना वायरस की वजह से 17 लोगों की मौत हुई और 667 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड में कोरोना के कुल मामले 1.37 लाख के पार हो गए हैं। 

जमेशदपुर सबसे ज्यादा प्रभाावित जिला

वहीं झारखंड में 12 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। झारखंड का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला जमशेदपुर है, जहां हर दिन करीब 200 मरीजों की संख्या सामने आ रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जीतने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रदेश में 30 अप्रैल तक धारा 144 लगा दी है। झारखंड में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और दुकानों को भी रात आठ बजे तक ही खुलने का समय दिया है।

Leave a Reply

Next Post

KKR vs SRH: दो विदेशी कप्तानों की पहली टक्कर आज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नै 11 अप्रैल 2021। क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान की टक्कर की तरह ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की भिड़ंत होती है। दोनों देशों के खिलाड़ी जब किसी सीरीज में आमने-सामने होते हैं तो एक-एक इंच के लिए लड़ाई होती है। इस बार मैदान […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं