ट्रेन से 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की यात्रा करेगी लीजेंड्स लीग क्रिकेट ट्रॉफी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ साझेदारी की है। लीग की ट्रॉफी आठ नवंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस से 17 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यात्रा करेगी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा संस्करण 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक शुरू होगा और यह पांच शहरों जम्मू, रांची, देहरादून, विजाग और सूरत में आयोजित किया जाएगा। 

कई केंद्रीय मंत्री और रेलवे की टीम इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। इस कार्यक्रम में देश भर से मशहूर खेल हस्तियां भी शामिल होंगी। गौरतलब है कि जम्मू को चार मैचों की मेजबानी मिली है। जम्मू में ये मुकाबले 27 नवंबर से एक दिसंबर तक खेले जाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम लीजेंड्स लीग क्रिकेट और वंदे भारत में दिग्गज खिलाड़ियों का स्वागत करते हैं और देश भर में खेलों को बढ़ावा देने की इस अविश्वसनीय यात्रा के लिए तत्पर हैं।  वहीं, लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा कि हमें भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी करने और खेलों को बढ़ावा देने में योगदान करने पर गर्व है। 

लीग के सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि हम प्रशंसकों को खेल का सर्वोत्तम अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह देश के हर कोने में खेल की संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी तरह की एक अनूठी पहल है। गौतम गंभीर, सुरेश रैना, इरफान पठान, क्रिस गेल, केविन पीटरसन, एस. श्रीसंत, पार्थिव पटेल, शेन वॉटसन, प्रवीण कुमार, झूलन गोस्वामी और अन्य क्रिकेट के दिग्गज इस लीग का हिस्सा होंगे।

Leave a Reply

Next Post

3 मतदानकार्मियों की मौत पर सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुःख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 नवंबर 2023। सीएम भूपेश बघेल ने केशकाल हादसे पर दुःख जताया है. उन्होंने अपने ट्विटर में लिखा, दुःखद सूचना! केशकाल में निर्वाचन कार्य से लौट रहे तीन मतदानकार्मियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। इस हादसे में मृतक […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस