शरीर की गर्माहट को कम करते हैं ये 5 फल, शरीर को मिलते हैं कूलिंग इफेक्ट्स

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 04 मई 2024। गर्मियों के मौसम की चिलचिलाती धूप सेहत बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती. व्यक्ति धूप की चपेट में आ जाता है तो कई दिनों तक उसे बिस्तर पकड़ना पड़ जाता है. धूप के कहर से शरीर में पानी की कमी, पेट की दिक्कतें और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इस गर्माहट (Heat) से बचे रहना जरूरी होता है. यहां कुछ ऐसे ही फलों का जिक्र किया जा रहा है जो लू से शरीर को बचाने का काम करते हैं और इन फलों के कूलिंग गुण (Cooling Effects) शरीर के तापमान को कम करते हैं. इन्हें सुबह या शाम खाया जा सकता है. इनके वॉटर कंटेट के चलते इन फलों से शरीर डिहाइड्रेट नहीं होता है और धूप से बचा रहता है।

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाले फल 

खरबूज – हाई वॉटर कंटेंट वाले खरबूज को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. गर्मियों में खरबूज खाने पर शरीर को विटामिन ए, बी, डी और आयरन समेत मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा मिलती है. खरबूज शरीर को ठंडक देने के साथ ही पेट की दिक्कतों को दूर रखता है. खासकर कब्ज से छुटकारा मिलता है।

तरबूज – गर्मियों के मौसम में तरबूज खूब खाया जाता है. इस फल से शरीर को भरपूर मात्रा में हाइड्रेशन मिलता है. इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही तरबूज सेहत को भी दुरुस्त रखता है. तरबूज विटामिन ए, बी6 और सी का अच्छा स्त्रोत है. इससे शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड्स भी मिलते हैं. साथ ही, शरीर का बढ़ा हुआ तापमान कम होने लगता है सो अलग।

बेल – आमतौर पर बेल को बेलपत्थर कहा जाता है. इस फल का जूस गर्मियों में खूब बिकता है. बेल डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है और इससे शरीर को विटामिन सी भी मिलता है. बेल का शरबत पीने पर धूप की मार से बचा जा सकता है।

आम – फलों के राजा आम को गर्मियों में खाने का मजा ही कुछ और है. कई लोग तो गर्मियों का इंतजार सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि इस मौसम में आम (Mango) खाने को मिल जाते हैं. आम विटामिन, फोलेट, मैग्नीशियम और डाइट्री फाइबर का स्त्रोत तो होता ही है, साथ ही गर्मियों में हाइड्रेटेड रखता है. आम खाने के अलावा इसका जूस, स्मूदी, लस्सी और आइस्क्रीम वगैरह खाई जा सकती है. 

केला – सेहत के लिए केला कई तरह से फायदेमंद है और इसे गर्मियों में खाने पर शरीर को ठंडक भी मिलती है. केला शरीर को प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन और पौटेशियम भी देता है. इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है.

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी का बड़ा बयान, पाक नेता दुआ कर रहे कि भारत का शहजादा बने पीएम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव झारखंड 04 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के सर्जिकल और हवाई हमलों ने पाकिस्तान को इतना हिला दिया है कि पड़ोसी देश के नेता अब दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का ‘शहजादा’ भारत का प्रधानमंत्री बने। मोदी ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक