इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार नरसिम्हा’ का ट्रेलर वृंदावन में होगा लॉन्च

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 जुलाई 2025। महावतार नरसिम्हा सिनेमा की भव्यता को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी ग्रैंडनेस, दमदार विजुअल्स और जबरदस्त कहानी ने पहले से ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस तरह से महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स के ऐलान के बाद अब जोश और भी ज़्यादा है, क्योंकि महावतार नरसिम्हा का मचनवेटेड ट्रेलर रिलीज़ होने जा रहा है। मैच अवेटेड ट्रेलर का ग्रैंड लॉन्च अब तय हो गया है और वो भी पावन भूमि वृंदावन में। मेकर्स ने इस खास मौके की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है। “तैयार हो जाइए गर्जना के लिए। न रोके जाने वाला दिव्य प्रकोप अब जाग चुका है। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।

महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग- अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3D और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

गायत्री-एआई ने भारत का पहला एआई-सक्षम क्वांटम वेलनेस सेंटर लॉन्च किया

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 जुलाई 2025। गायत्री-एआई ने मुंबई में आधिकारिक तौर पर अपने भविष्य के एआई-सक्षम क्वांटम वेलनेस सेंटर को लॉन्च किया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि श्री के. आनंद वेंकट राव (क्वालिमाइंड्स कॉर्प सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ व एमडी एवं फार्मा […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां