मोदी सरकार के दौरान घटी राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति की औसत उम्र, मुर्मू ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अगस्त 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बाद से देश के राष्ट्रपतियों व उपराष्ट्रपतियों की औसत उम्र में कमी आई है। सबसे कम उम्र में द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बन चुकी हैं। उन्होंने पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 10 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। ऐसे में वह भी 1979 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति थे। दरअसल, रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से पहले औसत उम्र 71.9 वर्ष थी। मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद यह घटकर 71.4 वर्ष हो गई। वहीं, अगर उनके पांच साल के कार्यकाल को ध्यान में रखा जाए, तो राष्ट्रपतियों की औसत सेवानिवृत्ति की उम्र मौजूदा 76.8 से घटकर 76.3 साल हो जाएगी। बता दें, पद ग्रहण करने वाले सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति 1894 में जन्मे वीवी गिरि थे, 75 वर्ष की आयु के थे।

स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली राष्ट्रपति मुर्मू 
आदिवासी समुदाय से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति बनी हैं। वहीं देश के पहले चार राष्ट्रपतियों का जन्म 19वीं सदी के अंत में हुआ था। इसके अलावा पहले चार उपराष्ट्रपतियों का जन्म भी 19वीं शताब्दी के अंत में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त को राज्यसभा में कहा भी था कि हम इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे जब देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, (लोकसभा) अध्यक्ष और प्रधान मंत्री सभी स्वतंत्र भारत में पैदा हुए हैं। ये सभी बेहद साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। 

स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे नायडू
स्वतंत्र भारत में पैदा हुए पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू थे। उन्होंने 73 साल की उम्र में पद छोड़ा। नायडू एकमात्र ऐसे राजनीतिक हैं, जिन्हें सीधे केंद्रीय मंत्रिमंडल उपराष्ट्रपति बनाया गया है। 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उप राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले पश्चिम बंगाल में गवर्नर की भूमिका में थे।

Leave a Reply

Next Post

सीएम शिवराज आज करेंगे हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, 1.51 करोड़ तिरंगे फहराने का लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 13 अगस्त 2022। देश में आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुमेराती पोस्ट ऑफिस में तिरंगा फहराकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम अपने गृह ग्राम जैत के निवास पर तिरंगा झंडा […]

You May Like

रूस-यूक्रेन: राष्ट्रपति जेलेंस्की को डर- पुतिन को चीन का समर्थन, लंबा खींचेगा युद्ध; 27 महीने से जारी है लड़ाई....|....जेल लौटने से पहले अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा हमला: '4 जून को बीजेपी नहीं जीतेगी'....|....टी20 विश्व कप के एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बने गॉर्डन, आरोन की रिकॉर्ड पारी....|....असम में बाढ़ और तूफान के कारण अबतक 15 लोगों की जान गई, छह लाख से ज्यादा प्रभावित....|....कट्टरपंथी नेता अहमदीनेजाद फिर राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल, अयातुल्लाह खुमैनी की बढ़ सकती है परेशानी....|....नाटो का एशिया-प्रशांत संस्करण बनाने की कोशिश कर रहा अमेरिका, चीन के शीर्ष रक्षा अधिकारी का बड़ा बयान....|....मुक्केबाज अमित पंघाल ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के अंतिर-4 में पहुंचे....|....जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पार लॉन्च पैड सक्रिय, 60 से 70 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में- डीजीपी आरआर स्वैन....|....भारत में नामित चीनी राजदूत शू फीहोंग राष्ट्रपति मुर्मू से मिले, बोले- विकास में योगदान देंगे....|....प्रज्ञानंद ने दूसरे नंबर के खिलाड़ी कारुआना को हराया, क्लासिकल शतरंज में हासिल की ये विशेष उपलब्धि