मतदाता जागरूकता की अलख जगा रही महिलाएं, निकाली मतदाता जागरूकता रैली 

Indiareporter Live
शेयर करे

मितानिन दीदियों ने ली मतदाता शपथ, लोगों को किया जागरूक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 07 अप्रैल 2024। जिले में व्यापाक तौर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। निर्वाचनों में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूर्ण करने महिलाएं भी मतदाता जागरूकता की अलख जगा रहे है। जिले में  मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र घुटकू, बंधवापारा, नुनियापारा, सत्तीपारा, सिंगारबाड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुई। कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाकर मतदाता जागरूकता धूमधाम से मनाया गया ।

इसी तरह ग्राम पंचायत बेलतरा में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पंचायत बिल्हा से बीपीएम नंदकिशोर सचिव, सेमेरताल क्लस्टर से पीआरपी, संकुल पदाधिकारी, समूह की दीदियां, ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने मिलकर मजबूत लोकतंत्र बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने मतदाता जागरूकता शपथ ली।

Leave a Reply

Next Post

पीएम ओर्बान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इस्तीफे की मांग; सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बुडापेस्ट 07 अप्रैल 2024। हंगरी के बुडापेस्ट शहर में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, भीड़ का यह जमावड़ा प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान के प्रशासन के खिलाफ था। शनिवार को विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सरकारी के पूर्व सहयोगी पीटर मग्यार ने किया। अप्रभावी राजनीतिक विरोध […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ