पंजाब में बड़ा धमाका! घरों से बाहर निकले लोग, मच गई अफरा-तफरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगराओं  (मालवा) 05 मार्च 2025। जगराओं में मंगलवार देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया जब मोगा रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब के बाहर पुल पर एक ट्रक में जोरदार धमाका हो  गया। रात करीब 12 बजे हुई इस दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार चौकी बस स्टैंड पुलिस अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि ट्रक में 2  CNG  सिलेंडर  फटने  के कारण  यह  धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि 3-4 किलोमीटर के दायरे में इसकी आवाज सुनी गई, जिसे सुनकर लोग बुरी तरह हिल गए। दुर्घटना के दौरान ट्रक में लदे सभी बिस्कुट भी नष्ट हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नगर कौसिंल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

सुरक्षा कारणों से पुलिस ने पुल पर एक एम्बुलेंस खड़ी कर दी तथा इसे आम जनता के लिए बंद कर दिया। रात साढ़े बारह बजे तक ट्रक से धुआं निकलता रहा। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक ने विस्फोट के बाद कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, उनकी पहचान और वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका का बड़ा दांव, घातक स्पिन ऑलराउंडर टीम में शामिल – भारत से जुड़ा खास कनेक्शन!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मार्च 2025। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा सेमीफाइनल आज 5 मार्च को लाहौर में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा। इस बड़े मुकाबले से पहले, साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट ने एक अहम फैसला लिया है—उन्होंने टीम में एक ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण