राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर बोले राजनाथ- कश्मीर में बचा हुआ आतंकवाद भी समाप्त होकर रहेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अगस्त 2021। दिल्ली में दिवंगत बलरामजी दास टंडन व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के विषय पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बचा हुआ आतंकवाद भी समाप्त होकर रहेगा। यह विश्वास इसलिए है क्योंकि अनुच्छेद 370, 35A के चलते अलगाववादी ताकतों को जो ताकत मिलती थी वह खत्म हो गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का मॉडल भारत में ध्वस्त हो रहा है। हाल के कुछ वर्षों में उन्होंने सीमा पर सीज़फायर उल्लंघन बढ़ा दिए थे। सुरक्षाबलों से उन्हें हमेशा मुंहतोड़ जवाब मिला। पाकिस्तान को समझ आने लगा है कि सीज़फायर उल्लंघन से भी उनको कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है।

अफगानिस्तान पर हमारी नजर

राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोस के अफगानिस्तान में जो कुछ भी घटित हो रहा है वह सुरक्षा की दृष्टि से नए सवाल खड़े कर रहा है| वहां के हालात पर हमारी सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। हम प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित देश वापस लाएंगे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना को पूरी छूट

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सेनाओं को यह स्पष्ट बता रखा है कि एलएसी पर किसी भी एकतरफा कार्रवाई को नजरअंदाज नही किया जाना चाहिए। गलवान में उस दिन भारतीय सेना ने यही किया और पूरी बहादुरी से चीनी सैनिकों का मुकाबला करते हुए उन्हें पीछे जाने पर मजबूर किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि गलवान की घटना को एक वर्ष बीत चुका है मगर जिस शौर्य, पराक्रम और साथ में संयम का परिचय भारतीय सेना ने दिया है वह अतुलनीय है और आने वाली पीढ़ियां भी उन जांबाज सैनिकों पर गर्व करेंगी।

पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई समझौता नहीं

मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम भारत की सीमा, उसके सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। सीमाओं की पवित्रता को हम कतई भंग नही होने देंगे। राजनाथ ने कहा कि लद्दाख के साथ-साथ उत्तर पूर्व में भी काफी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह सब देश में सिर्फ एक इ्न्फ्रा प्रोजेक्ट भर नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रिड का अहम हिस्सा है।

Leave a Reply

Next Post

आरसीबी को बड़ा झटका, दूसरे चरण में नहीं खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, टी-20 विश्व कप खेलने पर भी संशय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अगस्त 2021। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से विराट की टीम आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार युवा गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, उनके आगामी टी-20 […]

You May Like

सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस