स्कूल टाइमिंग पर विधानसभा में हंगामाः सीएम नीतीश ने केके पाठक का किया बचाव, बोले- शिक्षकों को 15 मिनट पहले आना होगा स्कूल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 21 फरवरी 2024। आज बुधवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के विधायक सदन के अंदर वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। वे नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। उस दौरान सदन में प्रश्नोत्तर काल चल रहा था और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पथ निर्माण से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। सदन में हंगामे के बीच सीएम नीतीश कुमार अचानक बोलने के लिए उठ खड़े हुए। नीतीश कुमार ने कहा कि आप मेरा मुर्दाबाद का नारा लगाते रहिये, हम आपका जिंदाबाद करते रहेंगे।

“आप जिंदा रहिये और हमको मुर्दा करते रहिये”
नीतीश कुमार ने कहा कि जितना बार आप मुर्दाबाद करियेगा, हम उतना ही बार जिंदाबाद करेंगे। आप जिंदा रहिये और हमको मुर्दा करते रहिये। जितना हमको मुर्दा करते रहियेगा, उतना ही खत्म हो जाइयेगा। वहीं, विधानसभा में विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी बीच नीतीश कुमार ने कहा कि कल ही मैंने कह दिया था कि सरकारी स्कूलों में 10 बजे से शाम 4 बजे तक पढ़ाई होगी। इसका आदेश भी निकल गया है।  इसी मुताबिक शिक्षकों के स्कूल आने और जाने का समय भी तय किया गया है।

“पढ़ाई का समय 10 से 4 तक होगा”
सीएम ने कहा कि पढ़ाई का समय 10 से 4 तक होगा, लेकिन टीचर को 10 बजे से पंद्रह मिनट पहले यानी पौने दस बजे स्कूल आना होगा। विपक्ष के विरोध के बीच नीतीश कुमार ने कहा कि स्कूल चलाने का यही तरीका है। बच्चों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले टीचर को स्कूल आना होगा। चार बजे जब पढ़ाई पूरी हो जाएगी तो टीचर 15 मिनट बाद चला जाएगा। उन्होंने कहा कि सारा काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है। जो गड़बडी थी, सब में सुधार करवा दिया गया है। आप कहते हैं सरकारी अधिकारी को हटाइए तो यह मांग गलत है।

Leave a Reply

Next Post

आतंकी पन्नू ने दी भारत और इंग्लैंड का मैच रद्द करने की धमकी, रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 21 फरवरी 2024। अमेरिका में रहने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी देने के बाद रांची में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक